स्कूल के लिए निकली थी नाबालिग छात्रा, होटल में आपत्तिजनक हालत में मिली, लड़का बना रहा था VIDEO

Uttrakhand News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग लड़की स्कूल के लिए निकली थी लेकिन वह होटल पहुंच गई। जहां फिर पुलिस ने छापेमारी की और वहां अलग ही दृश्य देखने को मिला।

U

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से नाबालिग लड़की के साथ होटल में दुष्कर्म और वीडियो बनाए जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की थी चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला। दरअसल, होटल में एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक स्थिति में थे और लड़का वीडियो बना रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक और होटल संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 13 मई की यह घटना है। जब पुलिस की टीम होटल पर छापेमारी करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की ने घर से स्कूल जाने की बात कही लेकिन रास्ते से वह होटल पहुंच गई। फिर होटल में एक लड़का भी उसके साथ था। जब पुलिस पहुंची तो दोनों देखकर डर गए। फिर लड़की ने जो बताया वह और हैरान करने वाला था।

जानें लड़की ने पुलिस वाले से क्या कहा?
नाबालिग से पूछताछ में उसने युवक पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने और मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी वर्तमान में मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर का रहने वाला है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376, 504, 506, 67 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

होटल के मालिक समेत कर्मचारी भी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि होटल के मालिक और कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। इन सभी पर बिना आईडी प्रूफ के दोनों लड़के-लड़की को होटल में कमरा देने का आरोप है। बता दें कि सरकार ने यह नियम बनाया है कि यदि कोई होटल में कमरा लेता है तो उसे आईडी प्रूफ दिखानी ही होगी और फिर एंट्री मिलेगी। छात्रा और छात्र से भी पूछताछ की गई है। आगे की जांच भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+