पूजा के बहाने पंडित जी को बुलाया घर और हनी ट्रेप में फंस गए,लाखों रुपए ऐंठने का चौंकाने वाला मामला आया सामने
उत्तराखंड के खटीमा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिटायर्ड शिक्षक को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपए की नकदी और फोन वसूलने के आरोप में पुलिस ने एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड शिक्षक पंडिताई का काम करते हैं।
जो कि आरोपी दंपति के घर पूजा करने जाते रहते थे। आरोपी दंपत्ति पर खटीमा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपत्ति यूट्यूबर बताए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने अग्रवाल दंपत्ति के खिलाफ खटीमा कोतवाली में तहरीर दी थी।

रिटायर्ड शिक्षक है पीड़ित
तहरीर में उन्होंने उन्हें हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपए की नकदी और फोन जबरन वसूली का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर पत्रकार और उसकी पत्नी पर जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। बीते 23 अक्टूबर को खटीमा निवासी एक रिटायर्ड शिक्षक ने तहरीर देकर बताया कि वो पंडिताई का काम भी करते हैं। वैभव अग्रवाल, बबीता अग्रवाल खटीमा ने पूजा पाठ के लिये उन्हें अपने घर पर बुलाया।
लाखों कैश और मोबाइल वसूला
इस दौरान दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जिससे वो बेहोश हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बेहोशी की दशा में आरोपी दंपत्ति ने उनकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। उनकी अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी गई। इस तरह उनसे 2 लाख 57 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन अब तक जबरन वसूले गए हैं।
वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी
पति-पत्नी बार-बार वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर और पैसों की मांग कर उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। दोनों नामजद आरोपियों के बारे में जानकारी की गयी तो पुलिस को पता चला कि थाना खटीमा में इससे पहले भी वैभव अग्रवाल के विरुद्व एक रंगदारी का अभियोग पंजीकृत है जो न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस को आरोपियों मोबाइल फोन से अहम सुराग हाथ लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications