पौड़ी में दो सड़क हादसे, स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, 6 बच्चे घायल, खाई में गिरी कार, दो की मौत

पौड़ी गढ़वाल जिले में दो बड़े सड़क हादसे हुए। हादसों में दो लोगों के मृत्यु और 16 लोग घायल बताए जा रहे है। भिताई मल्ली क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सात बच्चे समेत 9 लोग सवार थे। सभी घायल है।

थलीसैंण तहसील क्षेत्र के पैठाणी इलाके में ऑल्टो कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी है।

Two road accidents Pauri garhwal school van crashes 6 children injured car falls into ditch two dead

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश स्कूली छात्र थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

जैसे ही घायलों को अस्पताल लाया गया, वहां शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बच्चों का हाल जानने के लिए व्याकुल नजर आए। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, एडीएम अनिल गर्ब्याल, एवं एसडीएम सदर दीपक रामचंद्र सेठ स्वयं अस्पताल पहुंचे और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

फिलहाल चिकित्सकों की टीम द्वारा घायलों की जांच की जा रही है। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक उपचार सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ ही हालत गंभीर बनी हुई थी। इसीलिए डॉक्टरों ने चार लोगों को एयर एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स रेफर किया। इसके अतिरिक्त एक बालिका और एक अन्य गंभीर घायल को श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

उधर थलीसैंण तहसील क्षेत्र के पैठाणी इलाके में ऑल्टो कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार में 9 लोग सवार थे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+