ऋषिकेश से शुरू हुई द्वादश ज्योतिर्लिंग 'रामकथा यात्रा' स्पेशल ट्रेन, जानिए अनूठी आध्यात्मिक यात्रा के बारे मे

ऋषिकेश से होकर द्वादश ज्योतिर्लिंग 'रामकथा यात्रा' स्पेशल ट्रेन देश के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों के दर्शन कराएगी। इसके लिए योगनगरी ऋषिकेश से द्वादश ज्योतिर्लिंग 'रामकथा यात्रा' स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है।

ऋषिकेश से होकर द्वादश ज्योतिर्लिंग 'रामकथा यात्रा' स्पेशल ट्रेन देश के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों के दर्शन कराएगी। इसके लिए योगनगरी ऋषिकेश से द्वादश ज्योतिर्लिंग 'रामकथा यात्रा' स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। इस आध्यात्मिक यात्रा में दो ट्रेनों को को शामिल किया गया है। जिन्हें कैलाश व चित्रकूट नाम दिया गया है। इन ट्रेन कोचों में 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर, सनातन धर्म के प्रमुख धाम जगन्नाथपुरी, द्वारिका, तिरुपति बालाजी मंदिर और मोरारी बापू के गांव के दृश्य अंकित हैं।

Twelve Jyotirlinga Ramkatha Yatra special train Rishikesh,morari bapu unique spiritual journey

ये कार्यक्रम मोरारी बापू के अनुयायी व राम कथा श्रोता इंदौर निवासी रूपेश व्यास के आदेश ट्रस्ट की ओर से भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) के सहयोग से तैयार कराया गया है। इस यात्रा को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान का हिस्सा भी बनाया गया है। जिसमें 1008 यात्रियों के साथ 12 हजार किमी का सफर तय करते हुए ज्योतिर्लिंगों के अलावा जगन्नाथ पुरी व द्वारका पुरी और तिरुपति बालाजी धाम को भी जोड़ेगी।

प्रख्यात कथावाचक मोरारी बापू कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,महापौर अनीता ममगाईं व रेल प्रबंधक मुरादाबाद मंडल राजकुमार ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रामकथा वाचक मोरारी बापू ने कहा कि यह आध्यात्मिक यात्रा भारत को जोड़ने की यात्रा है। ट्रेन यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक केदारनाथ धाम में मोरारी बापू ने पहले दिन की कथा की।

बापू ने इस कथा को मानस-900 का नाम दिया है। इस अनूठी यात्रा में केदारनाथ धाम से शुरू हुई कथा व संवाद का सिलसिला हर ज्योतिर्लिंग के प्रांगण में जारी रहेगा। 18 दिनों तक चलने वाली यह कथा यात्रा आठ राज्यों से गुजरते हुए आठ अगस्त को मोरारी बापू के गांव तलगाजरड़ा में संपन्न होगी। कथावाचक मोरारी बापू ने कहा कि ज्योतिर्लिंग राम कथा यात्रा के माध्यम से, हम भारत के अलग-अलग धर्म-संप्रदायों को एकजुट करने और सनातन धर्म की सामूहिक समझ को प्रोत्साहित करने का प्रयास करेंगे। यह यात्रा वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश देगी, जो हमेशा भारत की भावना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+