उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा,गाय चराने जंगल की ओर जा रहे पिता-पुत्र की ततैया के हमले ने ली जान
उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा हो गया। जंगली जानवरों के आतंक के बीच ततैया के झुंड ने पिता पुत्र की जान ले ली। बताया गया कि पिता-पुत्र गाय चराने जंगल की ओर जा रहे थे।
तभी अचानक ततैया के झुंड ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया गया। पिता अपने पुत्र को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए, लेकिन इसके बावजूद दोनों पर ततैया का हमला जारी रहा। पिता पुत्र को गंभीर रुप से घायल अवस्था में मसूरी अस्पताल ला गया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच पाई।

उत्तराखंड के टिहरी में जौनपुर ब्लॉक के ग्राम सभा तुनेटा में ततैया के काटने से पिता पुत्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम तुनेटा निवासी सुंदरलाल (47) अपने आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल की ओर जा रहे थे।
तभी अचानक ततैया के झुंड ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया गया। सुंदरलाल अपने पुत्र को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए, लेकिन इसके बावजूद दोनों पर ततैया का हमला जारी रहा। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो वह दोनों को उप जिला चिकित्सालय मसूरी लेकर गए। लेकिन उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। डॉक्टर्स का कहना है कि दोनों को ततैया ने बहुत बुरी तरीके से काटा था। जिस वजह से बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि सुंदरलाल ही पूरे परिवार का भरण पोषण करते थे, जिस वजह से परिवार को मुआवजा देने की मांग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications