न्यू ईयर पर मसूरी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मिलेगा गोल्फकार्ट की सवारी, जानिए कब से और कहां
Mussoorie news: पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों की सबसे पसंदीदा घूमने की जगह है। यहां साल भर पर्यटक आते हैं। खासकर नए साल के जश्न के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है। जिसको लेकर खास तैयारियां शुरू हो गई है। प्रशासन ने भी मसूरी में पर्यटकों को नई सुविधा देने के लिए खास प्लानिंग की है।
जल्द ही मसूरी पर्यटक स्थल पर जनमानस को गोल्फ कार्ट की सुविधा मिलने जा रहे हैं। अब पर्यटकों और स्थानीय लोग मसूरी में गोल्फकार्ट की सवारी कर सकेंगे। इसका सबसे बड़ा उद्देश्य मसूरी में यातायात का दबाव कम करना है।

देहरादून के डीएम सविन बंसल के माल रोड पर यातायात के दबाव को कम करने और स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को सुगम सुविधा आवागमन के प्रयास जारी है। जिसके तहत मसूरी में कंपनी प्रशिक्षकों द्वारा स्थानीय रिक्शा चालको को गोल्फ कार्ट चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मसूरी पहुंचे गोल्फकार्ट प्रशिक्षकों द्वारा स्थानीय रिक्शा चालकों को गोल्फ कार्ड चलाने का प्रशिक्षण जारी है।
नगर पालिका परिषद द्वारा प्रथम चरण में चार गोल्फ कार्ट चलाए जाएंगे। मसूरी माल रोड में यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए माल रोड पर वाहनों का आवागमन पर रोक लगाते हुए, स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों की आवागमन हेतु सुगम सुविधा के लिए गोल्फ कार्ड चलाने का निर्देश डीएम सविन बंसल द्वारा दिए गए थे।
बता दें कि प्रशासन की और से जाम और ट्रैफिक केे दबाव को कम करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मसूरी में शटल सेवा का संचालन शुरू होने जा रहा है। दिसंबर माह में ही शटल सेवा का ट्रायल किया जायेगा।
हाथीपांव से किंग्रेग पार्किंग व जॉर्ज एवरेस्ट को जाने वाली दोनों सड़क पर सुधारिकरण के कार्य कराने तथा क्रेस बैरियर लगाने, चिन्हित स्थान पर स्पेस उपलब्ध करने सहित रूट व स्थलों की साइनेज एवं रूट मैप लगाने के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसकी समयावधि पूरी होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications