राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में एक ओर बाघिन ने शावक को दिया जन्म,शावकों की संख्या बढ़ कर पांच

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में एक और बाघिन ने शावक को जन्म दिया है। अब यहां शावकों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। पार्क प्रशासन ने ट्रैप कैमरे में इस बाघिन को शावक के साथ देखा है।

इससे पूर्व मई के अंतिम सप्ताह में एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया था। पार्क प्रशासन बाघिनों व शावकों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।

Tigress gives birth to a cub in Rajaji Tiger Reserve Park number of cubs increases to five

राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के कुनबा को बढ़ाने के लिए पार्क प्रशासन की पहल रंग ला रही है। बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए पार्क प्रशासन ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से मोतीचूर रेंज में तीन बाघिनों व एक बाघ को शिफ्ट किया था। बाघों की शिफ्टिंग की यह कार्रवाई करीब तीन वर्षों से चल रही है।

मई के अंतिम सप्ताह में पार्क प्रशासन ने धौलखंड चीला रेंज में एक बाघिन को चार शावकों के साथ देखा था। इन शावकों ने कुछ दिन पहले ही जन्म लिया था। अब एक-दो दिन पूर्व पार्क प्रशासन के ट्रैप कैमरे में एक और बाघिन एक शावक के साथ देखी गई।

अब यहां कुल पांच शावक हो गए हैं। जिनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से बाघों को राजाजी में ट्रांसलोकेट करने का भी कार्यक्रम चल रहा है। अब तक कॉर्बेट से चार बाघों को राजाजी में लाया जा चुका है। इसमें एक नर और तीन मादा बाघ शामिल हैं।

राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी भाग में बाघों की आबादी बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की सफलता के संकेत भी मिलने लगे हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व में लगे कैमरा ट्रैप से ये साफ हुआ है कि यहां लाई गई एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है।

राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी हिस्से में एक बड़ा भूभाग बाघों की आबादी के लिए अनुकूल माना गया है और इस क्षेत्र में कॉर्बेट नेशनल पार्क से बाघों को ट्रांसलोकेट किए जाने का सिलसिला शुरू किया गया था।राजाजी टाइगर रिजर्व में कॉर्बेट से पांच बाघों को लाने की योजना थी। जिनमें से चार बाघ लाये जा चुके हैं और अब जल्द ही एक और बाघ लाने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। इस कार्यक्रम के जरिए एक तरफ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों के अत्यधिक दबाव को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+