धामी सरकार के तीन साल: दूसरे चरण को लेकर BJP ने तैयार की प्लानिंग, 30 मार्च तक होंगे ये कार्यक्रम
धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा 30 मार्च तक सप्ताह भर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। पहले चरण के सफल आयोजन के बाद अब भाजपा ने दूसरे चरण को लेकर प्लानिंग तैयार की है। सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष कार्यक्रम के दूसरे चरण को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई है।
जिसमें ब्लॉक स्तरीय बहुउद्देशीय एवं चिकित्सीय शिविरों का लाभ अधिकतम लोगों को दिलवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। ताकि सरकार के शानदार कार्यों को जन जन में स्थापित कर दुष्प्रचार का ज़बाब रचनात्मक कार्यों से दिया जा सके।

दूसरे चरण के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए, जितने भी बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर इस दौरान सरकार के माध्यम से संचालित हों, उसमें जनता की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित हो। हमारा मकसद एकदम स्पष्ट होना चाहिए कि आम लोगों को इन शिवरों का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो, जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण हो और सरकार और समाज के मध्य, समन्वय आगे की योजनाओं के क्रियान्वहन में अधिक बेहतर हो।
उन्होंने कहा, 30 मार्च तक होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए विधानसभा स्तर पर निर्धारित संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं की टीम को संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना है। सरकार इन शिविरों के लिए संसाधन और व्यवस्था करेगी, लेकिन हमारा फोकस इनसे बड़ी संख्या में आम लोगों को जोड़ना और उन्हें लाभान्वित करना है।
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा, प्रथम चरण में 23 मार्च को हुए जिले स्तर के सभी कार्यक्रम बहुत ही सफल हुए हैं। अब इसके दूसरे चरण में ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को हमे पहले से अधिक भव्य और उपयोगी बनाना है। इन तीन वर्षों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की जो नई गाथा रची है हमें जनता के बीच ऐसे धरातलीय कार्यक्रमों से स्थापित करना है।
राज्य की जनता भी मानती है कि सरकार ने शानदार कार्य किए हैं और इस तरह के शिविरों की सफलता उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने का काम करेगी। वहीं उन्होंने ऐसे सारे प्रयासों की जानकारी मीडिया सोशल मीडिया आदि तमाम माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। वहीं स्पष्ट किया कि हमें विरोधियों के दुष्प्रचार का विरोध इसी तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों और उनके प्रचार प्रसार से देना है।












Click it and Unblock the Notifications