उत्तराखंड: मसूरी में क्विड कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत व तीन घायल

मसूरी। खबर उत्तराखंड के मसूरी जिले से है, जहां बुधवार (11 नवंबर) की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि यह हादसा नाग मंदिर के पास हुआ है।

Recommended Video

      उत्तराखंड: मसूरी में क्विड कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत व तीन घायल
      Three people died in road accident in Mussoorie district

      पुलिस के मुताबिक, सचिन नाम के युवक का जन्मदिन मनाने सभी युवक जॉर्ज एवरेस्ट गए थे। वापस लौट वक्त उनकी कार नाग मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उनके साथ दो कार और भी थीं जो आगे चली गईं। अन्य कार सवार जब देहरादून पहुंचे तो पता चला कि क्विड कार में सवार युवक अपने घर नहीं पहुंचे हैं। इस पर उन्होंने सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी।

      हादसे का किसी को नहीं चला था पता
      पुलिस की मानें तो मसूरी के कार्ट मेकेंज़ी रोड पर नाग मंदिर के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त रात को ही हो गई थी, लेकिन हादसे का किसी को पता नहीं लग पाया। गुरुवार सुबह 6 बजे किसी व्यक्ति ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

      तीन की मौत, तीन घायल
      सीओ मसूरी नरेंद्र पंत ने बताया कि पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो कार नाग मंदिर के पास रोड पर पलटी हुई मिली। यह कार ऊपर की रोड से नीचे वाली रोड पर गिरी थी। हादसे में तीन की मौत हुई और तीन घायल हो गए। मृतकों की पहचान सचिन पुत्र जतिनदास (22) निवासी कैम्पटी टेहरी, अंकित (27) निवासी नालापानी और वीरेंद्र (35) निवासी देहरादून के रूप में हुई है। जबकि राजा पुत्र दिनेश, अंकित पुत्र मनोज और सुनील पुत्र भगतराम निवासी देहरादून घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+