भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए मिस कॉल के साथ ही दिए गए ये तीन विकल्प, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया

भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए मिस कॉल करके सदस्यता बनने का क्रम शुरू किया जाएगा। जिसके लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया गया है 8800002024।

नंबर पर मिस कॉल करके सदस्यता बनने का क्रम शुरू किया जाएगा। मिस्ड कॉल के अतिरिक्त तीन अन्य तरीकों से भी पार्टी की सदस्यता कराई जा सकती है, नमो एप एवं पार्टी वेबसाइट, क्यू आर कोड और लिखित फॉर्म भरकर।

three options given along with missed call for BJP membership campaign know what is whole process

बताया गया कि 2014 और 2019 में कुल मिलाकर लगभग 18 करोड़ सदस्य पार्टी बने थे, जिसमें लगभग 20 लाख सदस्य उत्तराखंड से शामिल है। इस बार भाजपा नए रिकॉर्ड के लिए ​अभियान शुरू करेगी। दो चरणों, प्राथमिक सदस्यता एवं सक्रिय सदस्यता के रूप में इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

जिसके तहत प्राथमिक सदस्य 1 से 15 सितंबर एवं 1 से 15 अक्टूबर के मध्य बनाए जाएंगे। दूसरे चरण के तहत 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यों सदस्यों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्राथमिक सदस्यता निशुल्क होगी एवं सक्रिय सदस्यता के लिए नमो एप के माध्यम से 100 रुपए सहयोग राशि ली जाएगी।

भाजपा के संगठन महापर्व तथा सदस्यता अभियान कार्यशाला मे अभियान के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि देश की चिंता करने वाली भाजपा इकलौती पार्टी हैं, लिहाजा इस अभियान का सफल होना बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यशाला मे अभियान के उद्देश्यों के बारे में उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की प्रतिज्ञा और विकसित भारत 2047 के संकल्प लेने वाले हमें अधिक से अधिक सदस्य चाहिए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां संगठन में चुनाव को भी पर्व के रूप में मनाया जाता है। प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने कार्यशाला के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 22, 23 एवं 24 अगस्त को सभी जिला सदस्यता कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें प्रदेश की ओर से भेजे गए मुख्य वक्ता की मौजूदगी में जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री एवं जिले में निवास करने वाले प्रकोष्ठों विभागों के संयोजक, सह संयोजक के साथ सभी जिला पदाधिकारी मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला व मंडल सदस्यता अभियान के संयोजक सहसंयोजक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं जिले में निवास करने वाले सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी समेत सभी जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे।

इसी तरह 26 27 एवं 28 अगस्त को मंडल कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले की ओर से मुख्य प्रवक्ता के साथ मंडल में निवास करने वाले प्रदेश व जिले के पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल के सभी पदाधिकारी मोर्चों के अध्यक्ष व महामंत्री के साथ मंडल सदस्यता अभियान समिति, शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल में निवास करने वाले सांसद, विधायक पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी एवं दायित्वधारी समेत सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जिसके पश्चात 31 अगस्त की बूथ स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+