उत्तराखंड में फिर तीन बड़े सड़क हादसे, खाई में कार गिरने से 2 लोगों की मौत, नैनीताल में रफ्तार ने ली दो की जान

Uttarakhand accident NEWS: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार देर रात को एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। अल्मोड़ा-जमरानी बैंड धोलाछिना के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हो गए।

उधर लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हुई है, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी।

Three major road accidents almora 2 people died car fell into ditch speed took lives two Nainital

हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य सड़क हादसे में नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कोटाबाग ब्लॉक में एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तराखंड में​ फिर एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। दो दिन पहले रविवार को पौड़ी में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई। अब अल्मोड़ा-जमरानी बैंड धोलाछिना के पास वाहन गिर गया। ​एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को देर रात प्रातः एसडीआरएफ टीम को DCR अल्मोड़ा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जमरानी बैंड धोलाछिना के पास एक वाहन गिर गया है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम रवाना हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन जमरानी बैंड धोलाछिना के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे। एक व्यक्ति को टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों द्वारा घायल अवस्था में निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया था और 2 व्यक्तियों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के बावजूद कड़ी मशक्कत के बाद उक्त दोनों व्यक्तियों के शव को मुख्य सड़क तक लाया गया। जिसके बाद शवों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घायल व्यक्ति-
पुष्कर सिंह भंडारी निवासी नौगांव।

-मनोज सिंह बिष्टनिवासी नौगांव
-अजय सिंह बिष्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+