केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर 15 दिन बाद बरामद हुए तीन शव,अब तक 6 की मौत

केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर लिनचोली में सर्च अभियान के तहत एनडीआरएफ की टीम ने तीन शव बरामद किए हैं। जो कि 15 अगस्त की देर शाम को मिले। अभी शवों की शिनाख्त नहीं हुई है।

बीते 31 जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि से हजारों यात्री विभिन्न स्थानों पर फंस गए थे। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

Three dead bodies recovered after 15 days on Kedarnath-Gaurikund walking route 6 dead so far

रेस्क्यू के दौरान पैदल मार्ग से केदारनाथ तक 12 हजार 900 से अधिक यात्री और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया गया था। साथ ही इस दौरान तीन शव भी बरामद किए गए थे। 15 दिन बाद लिनचोली में मलबे से तीन और शव बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में और भी शव बरामद हो सकते हैं।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार 15 अगस्त को कुछ मजदूरों द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मलबे में दबे हुए कुछ शव दिखाई दे रहे है। मजदूरों की सूचना के बाद SI प्रेम सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान बड़े बड़े बोल्डरों के नीचे दबे शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। जिला पुलिस द्वारा शवों की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन केदारनाथ पैदल मार्ग को दुरस्त करने और सुचारू करने के लिए जुटी हुई है। साथ ही पैदल मार्ग को दुरुस्त करने को लेकर 260 से ज्यादा मजदूर जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+