चंपावत में बनेगा तीसरा साइंस सेंटर, सीएम धामी की घोषणा के बाद शुरू हुई कवायद

उत्तराखंड के चंपावत में प्रदेश का तीसरा साइंस सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश में अब तक देहरादून और अल्मोड़ा जिले में साइंस सेंटर हैं।

उत्तराखंड के चंपावत में प्रदेश का तीसरा साइंस सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश में अब तक देहरादून और अल्मोड़ा जिले में साइंस सेंटर हैं।

Third science center to be built in Champawat, exercise started after CM pushkar Dhami announcement

बता दें कि चंपावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र है। मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के बाद राजस्व विभाग की ओर से चंपावत में साइंस सेंटर के निर्माण के लिए गौड़ी मार्ग पर जमीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है।

लोक निर्माण विभाग की ओर से साइंस सेंटर के निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए राज्य योजना में धनराशि हस्तातंरित किए गए हैं। जिले में साइंस सेंटर का निर्माण होने से चंपावत के साथ ही ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के छात्र-छात्राओं और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को लाभ मिलेगा।

प्रस्तावित साइंस सेंटर में खगोल विज्ञान की जानकारी के लिए तारामंडल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा ऑडिटोरियम, इनोवेशन हट, ओवन पार्क का निर्माण भी होगा। साइंस सेंटर में कई वैज्ञानिक गतिविधियां होंगी। सेंटर में साइंस पार्क के साथ ही फन साइंस और थीम बेस्ड गैलरी भी बनाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+