'द उत्तराखंड स्टोरी': तीन इलाके, तीन मामले, लव जिहाद से देवभूमि की बढ़ी टेंशन

उत्तराखंड में बीते दिनों से लगातार लव जिहाद के मामले सामने आने से टेंशन बढ़ गई है। उत्तरकाशी के पुरोला, देहरादून के चकराता और हरिद्वार के रुड़की में लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। जिससे इलाकों में आक्रोश बढ़ा हुआ है।

The Uttarakhand Story three cases, Devbhoomi tension love jihad purola chakrata piran kaliyar

देवभूमि उत्तराखंड में बीते दिनों से लव जिहाद के मामले सामने आने से टेंशन बढ़ गई है। उत्तरकाशी के पुरोला, देहरादून के चकराता और हरिद्वार के रुड़की में लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। जिससे इलाकों में आक्रोश बढ़ा हुआ है।

Recommended Video

    उत्तरकाशी के पुरोला में लव जिहाद को लेकर बवाल! सड़कों पर स्थानीय लोग, समुदाय विशेष को बाहर जाने की चेतावनी

    पिरान कलियर में छात्र पर लव जिहाद का आरोप
    पिरान कलियर में लव जिहाद का आरोप लगाते हुए देर रात जमकर बवाल हुआ। हिंदू संगठन के लोगों ने छात्र पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए चौकी का घेराव किया। इमलीखेड़ा चौकी अंतर्गत एक कॉलेज में सहारनपुर क्षेत्र का युवक बीसीए की कक्षा में पढ़ रहा है। युवक करीब तीन साल से इमलीखेड़ा में ही एक किराए के मकान में रहा है। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से युवक से सहारनपुर क्षेत्र की ही एक युवती मिलने आती थी। यह युवती सहारनपुर के ही किसी कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। किसी को शक न हो इसलिए युवक युवती को अपनी मौसी की लड़की बताता था। लेकिन बृहस्पतिवार की शाम को युवती के आने के बाद उसकी युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच झगड़ा होने पर मकान मालिक को शक हुआ तो उसने हस्तक्षेप किया। जिसके बाद सारी बातें सामने आई।

    पुरोला में दो युवकों पर नाबालिग को भगाने का आरोप
    उत्तरकाशी जिले के पुरोला में नाबालिग को भगाने को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। मामला लव जिहाद से जुड़े होने के कारण लोगों में गुस्सा है। जिसके बाद से एक समुदाय विशेष की दुकानें बंद चल रही हैं। बीते शुक्रवार को दो युवक एक कक्षा नौ की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसला कर भगा कर ले जा रहे थे। छात्रा पढ़ाई करने के लिए पुरोला में अपने मामा के घर पर रहती थी। दोनों युवक छात्रा को शादी का झांसा देकर विकासनगर लेकर भागने की फिराक में थे। लेकिन रास्ते में परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों को रोककर पुलिस को हवाले कर दिया। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में माहौल गरमाया हुआ है। तब से मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों को पुरोला छोड़ने की चेतावनी दी जा रही है। आरोपी साइकिल रिपेयरिंग और रजाई भरने का काम करते हैं।

    चकराता में नाबालिग को ले जाते हुए पकड़े दो युवक
    देहरादून के चकराता में दो समुदाय विशेष के युवकों के नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने पर देर रात तक स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा काटा। जानकारी के अनुसार रात में दो युवक एक 16 साल की हिमाचल प्रदेश की रहने वाली किशोरी को लेकर चकराता तहसील के सावड़ा कस्बे में पहुंचे। जहां उन्होंने एक होटल में कमरा लिया। लेकिन आईडी न दिखाने पर होटल वाले और स्थानीय लोगों ने खुद इस पर आपत्ति जताई और पीछा कर लड़कों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि किशोरी वर्तमान में पांवटा में रहती है। युवक विकासनगर में सैलून की दुकान चलाते थे, यहीं पर इनकी युवती से बातचीत हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+