सिरफिरे आशिक ने पहले जन्म दिन का केक कटवाया फिर कर दी हत्या, सूटकेस में ले जा रहा था शव

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर का सनसनीखेज मामला

देहरादून, 26 मार्च।उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पहले जन्मदिन का केक काटने के बहाने से बुलाया फिर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं प्रेमी ने युवती का शव सूटकेस में रखकर ले जाने लगा। लेकिन घटना का खुलासा हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

The mad lover got the cake cut on the first birthday, then murdered, was carrying the body in a suitcase
सूटकेस को देखकर होटल कर्मियों को हुआ शक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुलशेर उर्फ गुलबेज नाम के एक लड़के ने एक युवती को पिरान कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया था। कुछ देर बाद लड़का होटल से निकला तो उससे सूटकेस ठीक से उठाया नहीं जा रहा था। स्टाफ को शक हुआ तो उसे पकड़कर सूटकेस खुलवाया गया। इसमें लड़की की लाश निकली। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। सोशल मीडिया में भी इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की गई तो पहले आरोपी मामले को सुसाइड की घटना बताने लगा। आरोपी का कहना थी कि युवती ने सुसाइड किया है, वह शव को नहर में डालने जा रहा है, लेकिन जब पुलिस ने प्रेशर बनाया तो सच सामने आ गया। आरोपी युवक​ ने बताया कि उनके बीच 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन जब युवती ने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने युवती को जान से मारने का प्लान बनाया। दोनों दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपित प्रेमी युवक गुलबेज निवासी ज्वालापुर हरिद्वार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ने तकिए से मुंह दबा कर हत्या कर दी थी। पुलिस को होटल के बाहर युवक की स्कूटी भी मिली है, इसी स्कूटी पर दोनों होटल पहुंचे थे। पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी की तलाशी ली तो उसके अंदर कुछ नए कपड़े और एक चाकू भी बरामद हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+