Tehri lok sabha seat result: 12वीं बार राजपरिवार की जीत, रानी ने रचा इतिहास, बॉबी भी छाया
Tehri lok sabha seat result: उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट पर 12वीं बार राजपरिवार की जीत हुई है। इसके साथ ही माला राज्य लक्ष्मी शाह चौथी बार सांसद चुनी गई है। रानी को 4 लाख 53 हजार से ज्यादा वोट पड़े।
उन्होंने कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को 2 लाख 66 हजार वोटों के अंतर से हराया। जोत सिंह को एक लाख 86 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। इस सीट पर निर्दलीय बॉबी पंवार ने सबको चौंकाते हुए एक लाख 61 हजार से ज्यादा वोट लाए।

उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट पर जनता ने एक बार फिर राजशाही परिवार में भरोसा जताया है। माला राज्यलक्ष्मी शाह के टिकट को लेकर इस बार शुरूआत से ही उनकी उम्र समेत कई तरह कयास लगाए जा रहे है। लेकिन 73 वर्षीय माला राज्यलक्ष्मी शाह चौथी बार सांसद चुनीं गई हैं।
उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट कई मायनों में खास है। इस सीट पर अब तक हुए 17 लोकसभा चुनावों में 11 बार राजशाही परिवार का कब्जा रहा। 1952 में पहली बार में इस सीट पर राज परिवार की कमलेंदुमति शाह निर्दलीय चुनाव जीती थीं। उनके बाद कांग्रेस से मानवेंद्र शाह ने 1957, 1962 और 1967 के लोकसभा चुनावों में विजयी रहे।
1991 से 2004 तक हुए पांच आम चुनावों में मानवेंद्र शाह भाजपा से लगातार चुनाव जीते। इस सीट पर आठ बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी राजशाही परिवार के मानवेंद्र शाह के नाम है। 2012 में टिहरी लोस सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार माला राज्यलक्ष्मी भाजपा से उम्मीदवार बनाई गईं और निर्वाचित हुईं। इसके बाद पार्टी ने उन्हें 2014 और फिर 2019 में उम्मीदवार बनाया। दोनों चुनाव में वह विजयी रहीं। काठमांडू में जन्मी माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्म 23 अगस्त 1950 को हुआ था।
अब तक सांसद
- 1952- कमलेंदुमति शाह स्वतंत्र
- 1957, 1962, 1967 -मानवेन्द्र शाह ,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 1971 -परिपूर्णानन्द पैन्यूली, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 1977, 1980- त्रेपन सिंह नेगी, जनता पार्टी
- 1984, 1989 -ब्रह्म दत्त,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 1991 1996, 1998,1999, 2004- मानवेन्द्र शाह भारतीय जनता पार्टी
- 2007- उपचुनाव विजय बहुगुणा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 2009- विजय बहुगुणा
- 2012- उपचुनाव माला राज्य लक्ष्मी शाह, भारतीय जनता पार्टी
- 2014, 2019, 2024-माला राज्य लक्ष्मी शाह












Click it and Unblock the Notifications