टिहरी लोकसभा सीट: भाजपा का राजशाही परिवार पर फिर से भरोसा,12वीं बार चुनाव मैदान में 'राजपरिवार'

उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट पर भाजपा ने एक बार फिर राजशाही परिवार में भरोसा जताते हुए माला राज्यलक्ष्मी शाह को चुनाव मैदान में उतारा है। माला राज्यलक्ष्मी शाह के टिकट को लेकर इस बार शुरूआत से ही उनकी उम्र समेत कई तरह कयास लगाए जा रहे है। लेकिन पार्टी ने सभी आशंकाओं को दूर करते हुए माला राज्यलक्ष्मी शाह को टिकट ​दे दिया। 73 वर्षीय माला राज्यलक्ष्मी शाह चौथी बार सांसद का चुनाव लड़ने जा रही है।

Tehri Lok Sabha seat Mala Rajyalakshmi Shah BJP again trusts royal family election 12th time

उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट कई मायनों में खास है। इस सीट पर अब तक हुए 17 लोकसभा चुनावों में 11 बार राजशाही परिवार का कब्जा रहा। 1952 में पहली बार में इस सीट पर राज परिवार की कमलेंदुमति शाह निर्दलीय चुनाव जीती थीं।

उनके बाद कांग्रेस से मानवेंद्र शाह ने 1957, 1962 और 1967 के लोकसभा चुनावों में विजयी रहे। 1991 से 2004 तक हुए पांच आम चुनावों में मानवेंद्र शाह भाजपा से लगातार चुनाव जीते। इस सीट पर आठ बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी राजशाही परिवार के मानवेंद्र शाह के नाम है।

2012 में टिहरी लोस सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार माला राज्यलक्ष्मी भाजपा से उम्मीदवार बनाई गईं और निर्वाचित हुईं। इसके बाद पार्टी ने उन्हें 2014 और फिर 2019 में उम्मीदवार बनाया। दोनों चुनाव में वह विजयी रहीं। काठमांडू में जन्मी माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्म 23 अगस्त 1950 को हुआ था।

अब तक सांसद

  • 1952- कमलेंदुमति शाह स्वतंत्र
  • 1957, 1962, 1967 -मानवेन्द्र शाह ,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1971 -परिपूर्णानन्द पैन्यूली, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1977, 1980- त्रेपन सिंह नेगी, जनता पार्टी
  • 1984, 1989 -ब्रह्म दत्त,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1991 1996, 1998,1999, 2004- मानवेन्द्र शाह भारतीय जनता पार्टी
  • 2007- उपचुनाव विजय बहुगुणा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2009- विजय बहुगुणा
  • 2012- उपचुनाव माला राज्य लक्ष्मी शाह, भारतीय जनता पार्टी
  • 2014, 2019-माला राज्य लक्ष्मी शाह

टिहरी लोकसभा सीट 14 विधानसभा सीटें

  • टिहरी, उत्तरकाशी और देहरादून जिले के एक बड़े हिस्से
  • देहरादून -चकराता, कैंट और मसूरी, रायपुर, राजपुर रोड, सहसपुर, विकासनगर सीट शामिल।
  • टिहरी -टिहरी, धनौल्टी, घनसाली, प्रतापनगर विस सीट।
  • उत्तरकाशी- गंगोत्री, यमुनोत्री और पुरोला विस सीट।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+