Uttarakhand: भारी बारिश से टिहरी में तबाही, भूस्खलन से मलबे में तब्दील हो गए मकान, लोगों ने भागकर बचाई जान

उत्तराखंड में बारिश एक बार फिर तबाही लेकर आई है। टिहरी में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। टिहरी के बालगंगा तहसील के कोट गांव में भूस्खलन की जद में आने से तीन मकान मलबे में तब्दील हो गए।

उत्तराखंड में बारिश एक बार फिर तबाही लेकर आई है। टिहरी में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। टिहरी के बालगंगा तहसील के कोट गांव में भूस्खलन की जद में आने से तीन मकान मलबे में तब्दील हो गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। लेकिन 6 मवेशी मलबे में दब गए। इस बीच खबरें की आशंका को देखते हुए दो परिवार मंगलवार रात में ही पड़ोसियों के घर पर शिफ्ट हो गए थे, नहीं तो ​कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

Uttarakhand: Devastation in Tehri due to heavy rains, houses turned into debris due to landslides, people saved their lives by running

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को टिहरी जिले के घनसाली के बूढाकेदार क्षेत्र कोट गांव के ऊपर पहाड़ी से अचानक भू धंसाव होने लगा। मलबा व बोल्डर गिरने से कुछ लोगों ने भागकर जान बचाई। देखते ही देखते मकान पूरी तरह मलबे में दब गए। घटना की सूचना पाकर राजस्व विभाग और पशु चिकित्सा की टीम गांव पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Recommended Video

      Uttarakhand: भारी बारिश से टिहरी में तबाही, भूस्खलन से मलबे में तब्दील हो गए मकान

      उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश आसमानी आफत बनकर आई है। पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं तो वहीं भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। नेशनल हाईवे बार बार भूस्खलन के चलते बंद हो रहे हैं। प्रशासन की टीमें लगातार ऐसे जगहों को चिह्रित कर राहत कार्य में जुटी है। मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश का क्रम जारी रहने की चेतावनी जारी की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+