चंबा हादसे की दर्दनाक कहानी, 4 माह के मासूम और पत्नी की खुशियां मलबे में दफन, बहन को भी खींच लाई मौत

उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। नई टिहरी में चंबा पुलिस थाने के बाद टैक्सी स्टैंड पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से 4 माह के मासूम समेत 5 लोग जिंदा दफन हो गए।

उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। नई टिहरी में चंबा पुलिस थाने के बाद टैक्सी स्टैंड पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से 4 माह के मासूम समेत 5 लोग जिंदा दफन हो गए। इस घटना से कंडीसौड़ जसपुर के सुमन खंडूरी के परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। जिसमें सुमन की पत्नी, 4 माह का बेटा और बहन की मौत हो गई।

tehri Chamba landslide accident, 4-month-old innocent wife happiness buried debris, sister also dragged

अपने चार माह के बेटे को पत्नी के साथ पहली बार ससुराल लेकर जा रहे सुमन की खुशियां चंद सेकेंडों में मलबे में दफन हो गई। सुमन का ससुराल डारगी गांव में पडता है। करीब 70 किमी का वे सफर तय कर चुके थे। करीब एक बजे चंबा टैक्सी स्टैंड पहुंचकर सुमन कार खड़ी कर वे ड्राइवर के साथ बाजार कुछ सामान लेने के लिए उतरे ही थे कि पहाड़ी से मलबा आकर उनकी कार पर पड़ा और कार मलबे में दब गई। जिस समय ये घटना हुई कार में सुमन की पत्नी पूनम, चार माह ​का बेटा सारवील और सुमन की बहन सरस्वती देवी भी कार में बैठी थी।

सरस्वती देवी चंबा में ही रहती थी और वे अपने भतीजे से मिलने कार में बैठी हुई थी। लेकिन इस बीच ये घटना हो गई और तीनों मलबे में दफन हो गए। पहाड़ी से जैसे ही मलबा गिरने लगा आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया लेकिन जब तक कोई कुछ समझता तब तक बोल्डर और मलबे का ढेर गाड़ियों के ऊपर गिर गया और चीख पुकार मच गई।

घटना थाने के पास ही हुई तो तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। इस बीच बाजार गए सुमन भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सब खत्म हो चुका था। शाम तक एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर तीनों शवों को बरामद कर लिया। इसके बाद देर रात तक मौके पर रेस्क्यू कार्य चलता रहा। इसके अलावा मलबे से नवागर सारज्यूला के 30 वर्षीय प्रकाश और ग्राम किरगणी ब्लॉक थोलधार 34 वर्षीय सोहन सिंह का शव भी बरामद कर लिया है। इस तरह मलबे से कुल पांच शव बरामद किए जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+