Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टिहरी में धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर गांव लौट रही कार हादसे का शिकार, चार लोगों की मौके पर ही मौत

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के कीर्ति नगर में एक बड़ा हादसा हो गया। कार हादसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सभी मृतक मालगड्डी गांव के निवासी थे और धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर बडियारगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे।

टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड अंतर्गत बढ़ियारगढ़ क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वाहन UK09B0083 कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे।

Tehri car returning village after attending religious ceremony accident four people died spot

बताया जा रहा है कि ये सभी चंडीगढ़ से बडियारगढ़ में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने आए चारों लोग कार्यक्रम के बाद मालगड्डी लौट रहे थे। तभी उनकी कार ढम्ट नामे तोक पर एक मकान की बाथरूम की छत के ऊपर से अनियंत्रित होकर लगभग 40 से 50 मीटर दूर खेतों में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया, जिसके बाद तहसील प्रशासन कीर्तिनगर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों शवों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया।

मृतकों की पहचान 70 वर्षीय दर्शन सिंह असवाल पुत्र हरि सिंह, 70 वर्षीय धर्म सिंह असवाल पुत्र पीतांबर सिंह, 65 वर्षीय कर्ण सिंह पंवार पुत्र राम सिंह और 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह पंवार पुत्र जीत सिंह पंवार निवासी मालगड्डी गांव के रूप में हुई है। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+