01 करोड़ 64 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, 15 अगस्त तक चलेगा अभियान, उत्तराखंड में ऐसे मना हरेला पर्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मालदेवता देहरादून में आयोजित 'शहीदों के नाम पौधरोपण' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखण्ड के जवानों एवं बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि दुर्घटना में मृतक वन्य कर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप पौधा रोपण किया गया।

Target plant 1 crore 64 lakh saplings campaign run till 15th August Harela festival celebrated

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास करने वाले स्कूलों एवं वन पंचायतों को सम्मानित भी किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में हरेला पर्व पर 50 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सरकार के साथ जन सहयोग भी लिया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा 15 अगस्त तक बृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। सरकार के साथ स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ और जनसहयोग को इसमें लिया जायेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि जो भी वृक्षारोपण किये जा रहे हैं, उनका संरक्षण भी करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनेक कार्य किये गये हैं। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान की शुरूआत की थी। तब से अब तक देश में करोड़ों पौधे रोपे जा चुके हैं। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरेला पर्व के उपलक्ष्य में इस वर्ष प्रदेश में 01 करोड़ 64 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान यहां का नैसर्गिक सौन्दर्य है। वन सम्पदा राज्य की आजीविका का महत्वपूर्ण संसाधन है। वन सम्पदाओं को बढ़ाने और जल संरक्षण की दिशा में हमें निरन्तर कार्य करने हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और ग्लेशियरों का तेजी से पिघलना बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को शुद्ध वतावरण देने के लिए सबको वृक्षारोपण और जल संरक्षण की दिशा में कार्य करने होंगे।

आज हरेला पर्व के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी केंद्र,कोटि भानियावाला में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम से पूर्व महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का आंगनबाड़ी कार्यक्रतियो द्वारा स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि आज उत्तराखंड हरेला पर्व को मना रहा है ,यह पर्व जहां हमे प्रकृति से जोड़ने का संदेश देता है हमे पेडों की महत्ता को समझना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर किसी से अपनी माता की स्मृति में एक पेड़ लगाने का आह्वाहन किया जिसे की आज हर कोई स्वीकार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+