Taarak Mehta Ooltah Chashmah के पत्रकार पोपट लाल को मिली दुल्हनियां, जानिए क्या है उत्तराखंड से कनेक्शन

आखिरकार Taarak Mehta Ooltah Chashmah के पोपट लाल को दुल्हनियां मिल गई है। मधुबाला की गोकुलधाम और पोपटलाल की जिदंगी में एंट्री हो गई है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पत्रकार पोपट लाल सबसे पसंदीदा करेक्टर हैं।

पोपट लाल की शादी को लेकर लंबे समय से एपिसोड में काफी खोजबीन चलती आ रही है। गोकुलधाम सोसायटी के सभी सदस्यों को पोपटलाल की शादी को लेकर काफी उत्सुकता रही है।

Taarak Mehta Ooltah Chashmah journalist Popat Lal found brides know what connection with Uttarakhand

बच्चों से लेकर महिलाओं समेत सभी पोपटलाल की शादी को लेकर दुल्हनियां तलाशते रहते हैं। पोपटलाल दुबले पतले आंखों पर चश्मा लगाकर हाथों में छाता लेकर चलते हैं। उनके साथ कई बार शादी को लेकर धोखा भी हुआ है। सीरियल में कई बार पोपट लाल की शादी को लेकर भी हंसी मजाक और कहानी आ चुकी है।

लेकिन अब पोपट लाल की तलाश खत्म हो गई है। उत्‍तराखंड की 'मधुबाला' उनके दिल पर राज करेगी। उनकी मधुबाला मुंबई की शानदार गोकुलधाम सोसायटी तक पहुंच गई है। उत्तराखंड के खटीमा के चकरपुर की खूबसूरत लड़की लक्ष्मी मेहता मधुबाला बनेंगी। सेना में सेवारत चकरपुर निवासी देव सिंह मेहता और चंद्रकला मेहता की बेटी लक्ष्मी पेशे से इंजीनियरिंग हैं। लेकिन लक्ष्मी को इंजीनियरिंग से ज्यादा अभिनय में रुचि थी। चार साल पहले लक्ष्मी अपना सपना पूरा करने के लिए मुंबई पहुंच गई।

लक्ष्मी ने शुरुआत कुछ म्यूजिक वीडियोज के साथ की। इसके बाद जीटीवी पर 'भाग्यलक्ष्मी' शो पर काम करने का मौका मिला। उसके बाद स्टार भारत पर 'अलबेला' और दंगल टीवी के शो 'पूर्णिमा' से काफी लोकप्रियता मिली। यहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीम की नजर लक्ष्मी पर पड़ गई और पोपट लाल की 'मधुबाला' का किरदार मिल गया।

मधुबाला की पोपट लाल से मुलाकात हो गई है। जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि पोपट की जिंदगी बदल जाएगी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा को पसंद करने वाले लोगों के लिए हल्की फुल्की कॉमेडी के साथ कुछ नया भी देखना को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+