Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर सस्पेंस खत्म, भारतीय ओलंपिक संघ ने कर दिया ऐलान, कब से और कहां होंगे गेम्स

राष्ट्रीय खेलों की आयोजन तिथि पर आखिरकार भारतीय ओलंपिक संघ ने मुहर लगा दी है। आगामी 28 जनवरी 2025 से उत्तराखंड नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा। भारतीय ओलंपिक संघ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 28 जनवरी 2025 से ही उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने का ऐलान किया है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से नेशनल गेम्स के आगे खिसकने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। जिसकी वजह साफ नहीं हो पा रही थी। इस बीच खेल विभाग ने भी इसको लेकर होमवर्क पूरा करने की बात की थी और सीएम पुष्कर सिंह धामी से इस मामले में फाइनल निर्णय लेने की बात की थी। लेकिन अब फिर से ये साफ हो गया है कि गेम्स अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत की होंगे।

suspense over organizing National Games Indian Olympic Association announced when where Games

भारतीय ओलंपिक संघ ने आज एक लेटर जारी कर, औपचारिक रूप से ये घोषणा कर दी कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, उत्तराखंड में 28 जनवरी 2025 से 14 फ़रवरी 2025 के मध्य किया जाएगा। संघ के इस फैसले पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुशी ज़ाहिर की है और कहा है कि यह उनकी तैयारियों पर मुहर लगने जैसा है।

शेड्यूल घोषित होने के बाद रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड पहले से ही इन तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी कर रहा था और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी इन्हीं तिथियों की संस्तुति की गई थी। खेलों की तैयारियों पर बात करते हुए मंत्री रेखा आर्या बोलीं कि हम अपनी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं और ये आयोजन अनेक मायनों में ऐतिहासिक सिद्ध होने वाला है।

उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये उनके लिए एक अभूतपूर्व अवसर है और अपने घरेलू मैदान पर वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकते हैं। रेखा आर्या बोलीं कि प्रदेश भर के खिलाड़ियों की तैयारी जोर-शोर से जारी है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी इस बार राज्य को पदक तालिका की अग्रिम पंक्ति में स्थान दिलाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+