Uttarakhand राज्य स्थापना दिवस को लेकर धामी सरकार की खास तैयारी, भाजपा संगठन ने तैयार की रणनीति
स्थापना दिवस को लेकर सरकार और संगठन की और से तैयारियां शुरू
9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस को लेकर धामी सरकार और भाजपा संगठन की और से तैयारियां शुरू हो गई है। स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मुलाकात हो चुकी है। जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

सीएम के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा हुई
राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा संगठन के द्वारा मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान सीएम के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को दायित्व सौंप दिये गए है और मंडल स्तर पर प्रवास के कार्यक्रम भी तय किये गए है। उन्होंने कहा भट्ट ने कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा से सीएम को अवगत कराया।
19 जिला प्रभारियों की सूची जारी की
भाजपा ने राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों को संगठनात्मक स्तर पर अधिकाधिक जनसभागिता से आयोजित करने के लिए प्रदेश व जिला प्रभारियों को ज़िम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश के आधार पर प्रदेश प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान समेत 19 जिला प्रभारियों की सूची जारी की गयी है। संगठन स्तर पर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उत्तरकाशी के लिए अतर सिंह चौहान, चमोली के लिए चंडी प्रसाद भट्ट, रुद्रप्रयाग राजेंद्र रावत, टिहरी जोगेन्द्र पुंडीर, देहारादून ग्रामीण सौरभ थपलियाल,देहारादून महानगर मयंक गुप्ता,ऋषिकेश रीता चमोली, हरिद्धार अनिल गोयल, रुड़की ओमप्रकाश जमदग्नि, पौड़ी राजेंद्र अंथवाल, कोटद्धार संदीप गुप्ता, पिथौरागढ़ सतीश पांडे,बागेश्वर प्रकाश रावत, अल्मोड़ा सचिन शाह, रानीखेत राजेश कुमार,चंपावत प्रेम सिंह राणा, नैनीताल रवीद्र बजाज, काशीपुर गोपाल रावत, ऊधम सिंह नगर तरुण बंसल को ज़िम्मेदारी दी गयी है।
प्रवास के समन्वय की ज़िम्मेदारी सौंपी गई
इस दौरान भाजपा मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रवास कार्यक्रम मे मंत्री विधायक और सांसद शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित सरकार के मंत्रियों,सांसदों के संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रमों के समन्वय के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सरकार के मंत्रियों, सांसदों के प्रदेश भर में प्रवास एवं प्रदेश अध्यक्ष के संगठनात्मक प्रवास के समन्वय की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन स्तर पर सभी मंत्री गणों, सांसदों एवं सभी प्रदेश पदाधिकारियों के प्रदेश भर में मंडल स्तर तक प्रवास कार्यक्रम तय किए गए हैं । इसके लिए प्रदेश एवं ज़िला स्तर पर भी प्रभारी शीघ्र नियुक्त होंगे।
चार नंवबर को लखपति दीदी योजना की शुरुआत
राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की शृंखला में चार नंवबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लखपति दीदी योजना की शुरुआत करेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक प्रदेश की समूहों से जुड़ी तीन लाख 67 हजार महिलाओं को लखपती बनाया जाए। इसके लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री लखपती दीदी योजना की शुरू की जा रही है।दावा है कि सवा लाख बहने इस योजना से जुड़ कर लखपती दीदी होंगी।












Click it and Unblock the Notifications