निकाय चुनाव में पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग की पहल,एक क्लिक पर मिलेगी प्रत्याशी की कुंडली,जानिए कहां और कैसे
Uttarakhand nikay chunav: उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर चुनावी मौसम गरमाता जा रहा है। ऐसे में प्रत्याशियों ने भी पूरा जोर लगा दिया है। हर कोई अपने अपने प्रत्याशी के बारे में जानना चाहता है कि आखिर उसका मेयर या चेयरमेन कैसा होना चाहिए। इसके लिए प्रत्याशी को हर तराजू में नाप तोल कर ही वोट दिया जाएगा।
आज कल सोशल मीडिया का जमाना है तो हर कोई एक क्लिक पर अपने प्रत्याशी के बारे में जानने का इच्छुक है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने भी ये सुविधा आम लोगों को दी है। जिसमें एक क्लिक पर लोग अपने प्रत्याशी की कुंडली खंगाल सकते हैं।

प्रत्याशी की किसी तरह की आपराधिक पृष्ठभूमि, संपत्ति, परिवार समेत सारा लेखा जोखा इस रिकॉर्ड में मिल जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार सभी निकायों के मेयर-अध्यक्ष व पार्षद-सभासद प्रत्याशियों की जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग की साइट पर जाते ही बांयी तरफ एक आप्शन दिखाई दे रहा है।
जिस पर क्लिक करते ही जिलेवार लिस्ट आ रही है। इसके बाद जिले में नगर निगम, नगर पालिका या नगर पंचायत की लिस्ट सामने आ रही है। जिसके नीचे सारे प्रत्याशियों, मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद सभी की पूरी डिटेल सामने आ रही है। जिसके जरिए प्रत्याशी की पूरी कुंडली खंगाली जा सकती है। पहली बार इस तरह की पहल की गई है। इसके साथ ही पहली बार प्रत्याशियों की आपराधिक पृष्ठभूमि से लेकर पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
ऐसे करें पता
- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट https://sec.uk.gov.in/ पर जाएं।
- यहां बाईं ओर Know Your Candidate ULB 2024 का विकल्प नजर आएगा।
- इसके नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद सभी जिलों के लिंक वाला पेज खुल जाएगा।
- इनमें से जिले के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आपको जिले के सभी निकायों के अलग- अलग लिंक मिलेंगे।
- इनमें से अपने निकाय के नाम पर क्लिक करें।
- इसके बाद मेयर, अध्यक्ष के नाम अलग दिखेंगे और पार्षद या वार्ड सदस्यों के नाम अलग दिखेंगे।
- जिसकी जानकारी चाहिए एक क्लिक पर पूरी जानकारी मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications