नाबालिग का धर्मांतरण करने व लव जिहाद का विशेष समुदाय के युवक पर लगा आरोप, क्षेत्र में तनाव और बवाल

love jihad: उत्तराखंड में एक बार​ फिर समुदाय विशेष के खिलाफ माहौल बिगड़ने लगा है। श्रीनगर गढ़वाल के कीर्तिनगर में धर्मांतरण कराने के आरोप को लेकर समुदाय सगठनों ने दूसरे समुदाय की दुकान में तोड़फोड़ की। इसके अलावा कीर्तिनगर कोतवाली में भी हंगामा काटा।

श्रीनगर गढ़वाल के कीर्तिनगर क्षेत्र में एक नाबालिग के विशेष समुदाय के युवक द्वारा धर्मांतरण करने व लव जिहाद का आरोप लगा था। इसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। आरोप है कि नाबालिग लड़की ने सोशल मीडिया पर अपना नाम भी परिवर्तित कर लिया था।

Srinagar Garhwal Kirtinagar Youth special community accused conversion minor love jihad tension

जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर भी दी थी। जिस विशेष समुदाय के युवक पर आरोप लगा था वह मौके से फरार है। नाबालिग के भी घर से गायब होने के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने कीर्तिनगर बाजार व कोतवाली में जमकर बवाल काटा। श्रीनगर गढ़वाल में कीर्तिनगर बाजार में आक्रोशित हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया। बाजार में तोड़ फोड़ और नारेबाजी की गई।

पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोगों ने पुतला फूंक कर विरोध जताया गया। नाबालिग का धर्मांतरण कराए जाने के विरोध में यहां लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर युवती वापस नहीं आई और आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से आंदोलन होगा।

उत्तराखंड में बीते लंबे समय से एक समुदाय विशेष के खिलाफ पहाड़ में आवाज उठ रही है। उत्तरकाशी, गोचर, चमोली के बाद अब श्रीनगर में समुदाय विशेष के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। इससे पहले रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में समुदाय विशेष के लोगों के गांव में प्रवेश को लेकर भी काफी विरोध हुआ है। इस तरह से पहाड़ में तनाव की स्थिति बनने से लोगों के लिए भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+