अग्निवीर के लिए युवाओं को खेल विभाग करेगा तैयार, फ्री में ट्रेनिंग और मिलेगी ये सुविधाएं
उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को खेल विभाग तैयार करेगा। युवाओं को रनिंग, पुश अप आदि के ट्रेनिंग देने की हर जगह मुख्यालय में सुविधा होगी। इसके लिए युवाओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा कोई भी युवा यह सुविधा प्राप्त कर सकता है।
अग्नि वीर में भर्ती होने का मन बना रहे और तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अब प्रदेश के सभी जिलों में खेल विभाग तैयारी कराएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या में अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश जारी किए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी जिला मुख्यालय पर जो खेल सुविधाएं, स्टेडियम और उपकरण उपलब्ध हैं वे सभी सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इसके लिए युवाओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा कोई भी युवा यह सुविधा प्राप्त कर सकता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि फिलहाल खेल विभाग के पास उपलब्ध प्रशिक्षकों के जरिए युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी लेकिन भविष्य में इस कार्य के लिए विशेष मानव संसाधन की व्यवस्था किए जाने की योजना है।
इसके साथ ही बैठक में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में निकाले जाने वाले एकता मार्च और दूसरे चरण में सभी जनपदों में निकाले जाने वाली पदयात्राओं की तैयारी की समीक्षा भी की गई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में युवा महोत्सव आयोजित करने की तैयारी है और उन्होंने बैठक में इसके लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
अग्निवीर भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले सैनिक हैं, जिनका कार्यकाल चार साल का होता है। इस योजना की घोषणाअग्निवीर बनने के लिए आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष है और उम्मीदवारों को 10वीं या 12 वीं पास होना आवश्यक है।












Click it and Unblock the Notifications