बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं और गोपेश्वर में स्कूली बच्चों के सामने आया स्पाइडरमैन, पुलिस ने उतारा नकाब, जानिए सच

Uttarakhand news: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के साथ "स्पाइडरमैन" बनकर अभद्रता करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी है, साथ ही सारे वीडियो डिलीट करने की बात की है।

आरोपी युवक स्कूली छात्रों से भी "स्पाइडरमैन" का मास्क पहनकर परेशान करता पाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। चमोली पुलिस ने जनता को परेशान करने वाले "स्पाइडरमैन" का नकाब उतारा दिया है।आरोपी की पहचान अभिषेक नेगी, निवासी गौंणा के रूप में हुई है। जिसने भविष्य में इस तरह की हरकत न करने और दूसरों से भी सोशल मीडिया में इस तरह की हरकत न करने की अपील की है।

Spiderman appeared front devotees Badrinath school children Gopeshwar police removed mask know truth

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में गोपेश्वर क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक स्कूल की छुट्टी के समय सड़क पर स्पाइडरमैन मास्क पहनकर डांस करता नज़र आया। उसकी इस हरकत से न केवल बच्चों व राहगीरों को परेशानी हुई बल्कि यातायात भी बाधित हुआ।

इस के बाद युवक बद्रीनाथ धाम में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ भी इसी प्रकार की अभद्र हरकतें करता पाया गया। जिससे श्रद्धालुओं और आम जनता में नाराज़गी रही। लगातार मिल रही शिकायतों पर मीडिया सेल चमोली ने तकनीकी जांच की और आरोपी की पहचान अभिषेक नेगी, निवासी गौंणा के रूप में की।

पहचान होते ही थाना बद्रीनाथ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक को थाने लाकर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। युवक ने पुलिस से भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। चमोली पुलिस की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। मज़ाक और शरारत के नाम पर जनता को परेशानी देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+