धामी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, जानिए क्या कहते हैं समीकरण, किसका आएगा नंबर

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद अब धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है।

इस बीच दिल्ली में सीएम धामी समेत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सभी सांसदों के साथ प्रदेश के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।

Speculation cabinet expansion pushkar Dhami government intensifies know what equation whose number

धामी मंत्रिमंडल में चार कुर्सियां खाली हैं। जिनको भरने की जल्द कवायद हो सकती है। केंद्र में कुंमाउ से अजय टम्टा को मंत्री बनाए जाने के बाद अब धामी सरकार के कैबिनेट में गढ़वाल से ज्यादा प्रतिनिधित्व देने की बात भी चर्चा का विषय बना हुआ है। वर्तमान में सीएम धामी कुमांउ से ठाकुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट गढ़वाल से ब्राह्रमण हैं। जबकि कुमांउ से दलित चेहरे को मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया है। महेंद्र भट्ट को राज्य सभा भी भेजा गया है। जिसके बाद आने वाले समय में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश भी शुरू होगी। धामी मंत्रिमंडल में अभी कई ऐसे जिले हैं, जिनको प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। उत्तरकाशी,हरिद्वार,पिथौरागढ़ और नैनीताल। ये चार जिलें ऐसे हैं जिनको मंत्रिमंडल में लंबे समय से जगह मिलने की मांग होती रही है।

इस बार सीएम धामी को हर समीकरण को साधने के लिए होमवर्क करना होगा। इसके साथ ही पांचों सांसदों की पंसद का भी ख्याल रखना होगा। इसके लिए उपचुनाव निपटने का इंतजार करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि 13 जून के बाद जब बदरीनाथ व मंगलौर के परिणाम आ जाएंगे।

उसके बाद ही धामी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। जिसके बाद मंत्रियों के विभाग में भी फेरबदल संभव है।लोकसभा में किस मंत्री की क्या परफोर्मेंस रही। इसकी भी रिपोर्ट तैयार की गई है। एक दिन पहले दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के यहां संगठन, सरकार और सांसदों की बैठक में इन सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। जहां पार्टी कमजोर है, उन जिलों को भी ज्यादा फोकस किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+