Snowfall in Uttarakhand Today क्या है हालात, कहां-कहां मिलेगी बर्फबारी, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Snowfall in Uttarakhand Today उत्तराखंड में हुई बर्फबारी से पहाड़ों से लेकर मैदान तक जबरदस्त ठंड बढ़ गई है। प्रदेशभर में पहाड़ सफेद चादर ओढ़े हुए नजर आ रहे हैं। मसूरी, चकराता, धनोल्टी समेत जगह जगह पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। हालांकि बर्फबारी के बाद जाम की स्थिति से भी लोगों को गुजरना पड़ रहा है।
आज अधिकतर जगह मौसम खुला हुआ है। देहरादून में सुबह से ही धूप खिली हुई है। प्रदेशभर के 12 जिलों में आज अलर्ट के चलते स्कूलों को बंद रखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। साल की पहली बर्फबारी से किसानों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।

मसूरी सहित धनोल्टी, काणाताल, बुराशंखंडा, सुरकंडा देवी, नागटिब्बा, जॉर्ज एवरेस्ट, चंबा, टिहरी और विंसेंट हिल क्षेत्रों में वर्ष 2026 का पहला जोरदार हिमपात हुआ। लंबे अंतराल के बाद हुई बर्फबारी और बारिश से जहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड भी बढ़ गई है।
तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के बावजूद लोग बर्फबारी का आनंद लेते नजर आए। हिमपात के कारण तापमान शून्य के आसपास बना हुआ है और मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और हिमपात की संभावना जताई है।मौसम के बदले मिजाज के चलते प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून एवं एनडीएमए के सचेत (नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल) की ओर से शनिवार को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर के साथ मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
इसे देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमपात व वर्षा के बाद कड़ाके की ठंड को देखते हुए शनिवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में आंगनबाड़ी केंद्र और इंटर तक के स्कूल बंद रखे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications