Silkyara Tunnel: 'PM मोदी की भी है नजर, बनाए रखें हौसला'...ACS के जरिए टनल में फंसे श्रमिकों से बोले CM धामी

Silkyara Tunnel: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आंशिक रूप से ढह गई निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। स्थिति का जायजा लेने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (रिटा.) वीके सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टनल में चल रहे राहत-बचाव कार्यों के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर पर शीश नवाते हुए आशीर्वाद लिया और सभी श्रमिकों के जल्द रेस्क्यू होने की कामना की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टनल विशेषज्ञ प्रो. अर्नोल्ड डिक्स से टनल में चल रहे रेस्क्यू अभियान के तकनीकी पक्ष के बारे में भी जानकारी ली।

Silkyara Tunnel Update CM Pushkar Dhami

ACS के जरिए टनल में फंसे लोगों का हाल जाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल में स्थापित ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप (ACS) के माध्यम से अंदर फंसे श्रमिकों से बात की। उन्होंने श्रमिकों का हाल-चाल जानते हुए उनका हौसला अफजाई की। श्रमिकों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और नियमित रूप से रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं। पूरा देश आपके साथ खड़ा है। राज्य सरकार भी हर स्थिति में आपके साथ खड़ी है। सभी श्रमिक भाई हौसला बनाए रखें।

Recommended Video

    'PM मोदी की भी है नजर, बनाए रखें हौसला'...ACS के जरिए टनल में फंसे श्रमिकों से बोले CM धामी

    सीएम ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे श्रमिकों की पीठ थपथपाई
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में रात-दिन जुटे श्रमिकों से भी बात की। उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि आप सभी की मेहनत से रेस्क्यू कार्य सफलता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि टनल में फंसी बहुमूल्य जिंदगियों को बचाने में श्रमिकों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में रात-दिन जुटे श्रमिकों को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ड्रिलिंग के दौरान पाइप के मुहाने पर फंसे धातु के टुकड़ों को पाइप के अंदर रेंगकर काटने के अत्यंत दुष्कर कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले श्रमिक प्रदीप यादव और बलविंदर की भी सराहना की।

    'हमारी प्राथमिकता उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना'
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल में फंसे श्रमिकों को भेजे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। मुख्यमंत्री ने कहा श्रमिकों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहे। हम सभी की प्राथमिकता उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है। सीएम धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (रिटा.) वीके सिंह ने राहत बचाव कार्य में जुटे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस जवानों स्वास्थ्य कर्मियों एवं इंजीनियरों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

    इस दौरान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन, एमडी एनएचआईडीसीएल महमूद अहमद, कमिश्नर गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+