उत्तरकाशी टनल हादसा: CM धामी बोले- सभी श्रमिक ठीक हैं, बाहर निकालने में लगी हैं टीमें
उत्तरकाशी के सिलक्यारा में हुए टनल हादसे की जांच के लिए धामी सरकार ने समिति गठित कर दी है। जांच कमेटी में भू वैज्ञानिकों के साथ आपदा संरक्षण एक्सपर्ट भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राहत बचाव कार्यों का लगातार अपडेट ले रहे हैं। वहीं इस बीच सीएम धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक के बाद सीएम ने कहा की टनल भीतर फंसे श्रमिकों हालत फिलहाल ठीक है, उन्हें निकालने के लिए टीमें पूरे प्रयास में जुटी हैं।
उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग हादसे को लेकर मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने एक हाईलेवल बैठक की है। मीटिंग के दौरान सीएम ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान वैकल्पिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम ने आवश्यक मशीनों को भी ग्राउंड जीरों पर जल्द से जल्द स्थापित करने को कहा।

सिलक्यारा सुरंग हादसे के बाद चल रहे राहत बचाव कार्यों पर सीएम धामी बारीकी से नजर रहे हैं। उन्हें रेस्क्यू का मिनट-टू- मिनट अपेडट दिया जा रहा है। सीएम ने मंगलवार को कहा कि पीएम मोदी को भी लगातार राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी जा रही है। रेक्यू में जुटा दल व एक्सपर्ट टीम पूरी ताकत के साथ सभी फंसे हुए श्रमिकों को शीघ्र बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। सीएम ने कहा कि फंसे हुए श्रमिकों की हालत ठीक है।
मंगलवार को सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। जिसमें देहरादून में उत्तरकाशी-यमुनोत्री मार्ग पर स्थित सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 40 श्रमिकों को बचाने के लिए चल रहे राहत बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। मीटिंग में राहत एवं बचाव कार्यों में वैकल्पिक सहायता लेने के साथ ही फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए अन्य आवश्यक मशीनों को भी ग्राउंड जीरों पर स्थापित करने के लिए तेजी से कार्य करने हेतु निर्देश दिया गया।
हादसे की जांच के लिए 6 सदस्यीय समिति गठित
सिलक्यारा सुरंग हादसे की जांच के लिए गठित टीम में भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग समेत आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हैं। एक्सपर्ट्स की कमेटी में यूएसडीएमए देहरादून के निदेशक डॉ. शांतनु सरकार, वाडिया इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालय जियोलॉजी के वैज्ञानिक डॉ. खइंग शिंग ल्युरई, जीएसआई के वैज्ञानिक सुनील कुमार यादव, वरिष्ठ वैज्ञानिक सीबीआरआई रुड़की कौशिल पंडित, उपनिदेशक भूतत्व एवं खनिजकर्म विभाग जी.डी प्रसाद और सरकार भूवैज्ञानिक यूएसडीएमए देहरादून तनड्रिला सरकार शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications