राहुल गांधी के हिंदू को लेकर दिए बयान पर शंकराचार्य का समर्थन,स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कही ये बात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदू धर्म को लेकर दिए बयान पर बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर पूरे देश में विरोध जताया है।

लेकिन राहुल गांधी के बयान को शंकराचार्य का समर्थन मिल गया है। कांग्रेस नेताओं ने इस बयान को एक्स पर शेयर किया है।

Shankaracharya support Rahul Gandhi statement Hindus Swami Avimukteshwaranand Saraswati said this

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि हमने राहुल गांधी का पूरा भाषण सुना। वह साफ कह रहे हैं कि हिंदू धर्म में हिंसा का स्थान ही नहीं है, वह कहीं भी हिंदू धर्म के विपरीत बात नहीं कर रहे हैं, राहुल गांधी के आधे वक्तव्य को फैलाना अपराध है, ऐसा करने वाले को दंडित किया जाना चाहिए।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इससे पहले राहुल के बयान पर कहा था कि कोई भी राजनीतिक दल सच्चा हिंदू हितैषी नहीं है। क्योंकि, कोई भी दल अभी तक हिंदू धर्म में मां का दर्जा प्राप्त 'गौ माता' के लिए गौ रक्षा कानून नहीं ला पाया है।. राहुल गांधी संसद में जो कहते हैं, वो एक राजनीतिक वक्तव्य है, लेकिन सच्चा हिंदू वो है, जो गौ रक्षा कानून लेकर आएगा।

बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसा से जोड़कर कुछ बातें कहीं जिसे बाद में सदन की कार्यवाही से हटाया गया। राहुल गांधी ने लोकसभा में 01 जुलाई को कहा था कि, "जो लोग अपने आप को हिंदू मानते हैं वो 24 घंटे हिंसा और नफरत करते रहते हैं। आप लोग हिंदू हो ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है कि सच का साथ देना चाहिए।

राहुल गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर आपत्ति जताई। पीएम मोदी की इस टिप्पणी के बाद राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी जी पूरा हिंदू समाज नहीं है। बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है। आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है। भाजपा संगठन के साथ ही हिंदू संगठनों ने भी राहुल के बयान का जमकर विरोध किया। जिसका देशभर में जमकर विरोध भी हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+