रुद्रप्रयाग में सड़क से 100 मीटर नीचे गहरी खाई मे गिरी स्कूटी, हादसे में तीन युवकों की मौत

रुद्रप्रयाग जिले में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार देर रात्रि कुंडा-दानकोट के समीप एक स्कूटी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई मे गिर गया था।

इस हादसे में स्कूटी में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू किया और स्ट्रेचर की मदद से तीनों शव सड़क तक पहुंचाए।

scooter fell into deep ditch 100 meters below road Rudraprayag three youths died in accident

मध्य रात्रि के बाद शवों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई। एसडीआरएफ से मिली जानकारी रात में जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग के माध्यम से सूचना मिली कि दुर्गाधार चोपता के पास एक स्कूटी खाई में गिर गई है। सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया।

स्कूटी (संख्या- UK13B 2344) दुर्गाधार चोपता क्षेत्रांतर्गत कुंडा दानकोट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर DDRF टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत के बाद तीनों व्यक्तियों को खाई से निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया जहां डाक्टर द्वारा तीनों व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया।

मृतकों के नाम:

  • अंकित पुत्र प्रताप लाल,उम्र- 27 वर्ष,निवासी- गुनियाल पोखरी रुद्रप्रयाग।
  • टीटू पुत्र राकेश लाल, उम्र- 23 वर्ष, निवासी- कुंडा दानकोट रुद्रप्रयाग।
  • संदीप, उम्र- 27 वर्ष,निवासी- बरसील जिला - रुद्रप्रयाग।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+