''मुझे हरीश रावत से बचाओ' गाय पर पोस्टर लगाकर भाजपा के ​नेताओं ने क्यों किया ऐसे, क्या है मामला

उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों गाय के मुद्दे पर जमकर राजनीति हो रही है। इस बीच हरिद्वार का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में गाय पर पोस्टर लगाकर भाजपा के पूर्व विधायक और नेता अनोखा मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं।

पोस्टर पर लिखा है मुझे हरीश रावत से बचाओ। भाजपा के पूर्व विधायक इस वीडियो में ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गाय माता हमसे कह रही है कि हमें हरीश रावत से बचाओ। हरिद्वार में गाय की सुरक्षा को लेकर बीते दिनों से सियासत गरमाई हुई है।

Save me from Harish Rawat by putting posters on cows Why did BJP leaders do this What is matter

बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने इस प्रकरण में हरीश रावत को घेरा हुआ है। इस बीच लक्सर में भाजपा दिग्गजों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद समेत लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक गाय पर पोस्टर लगाकर सभी संबोधित कर रहे हैं कि हरीश रावत से मुझे बचाओ। नेताओं के मुताबिक गाय भाजपा वालों को पुकारकर हरीश रावत से खुद को बचाने की गुहार लगा रही है। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बीते दिनों गोकशी के आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूदकर जान दे दी थी। इस मामले को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने हंगामा किया था।

कांग्रेस का आरोप है कि युवक ने जान नहीं दी, बल्कि पुलिस ने उसकी हत्या की है। इस मामलों को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले पर बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कांग्रेस को गोकशी का समर्थक और उनके आरोपियों का संरक्षण देने वाली पार्टी बताया है। इसी मामले से इस वीडियो को जोड़ते हुए बताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+