Youtuber saurabh joshi : क्यों चर्चा में हैं उत्तराखंड के यूट्यूबर सौरभ जोशी, किस बात पर मचा है 'बवाल'
23 साल के सौरभ जोशी व्लॉग के लिए मशहूर हैं। सौरभ ने एक कार्यक्रम में कहा कि 'मेरे वीडियो की वजह से लोग उत्तराखंड को जानते हैं। मेरी वजह से लोग हल्द्वानी को जानते हैं। पहले कोई हल्द्वानी को नहीं जानता था।

उत्तराखंड के युवा यूट्यूबर और कॉन्टेंट क्रिएटर सौरभ जोशी एक विवाद में फंस गए हैं। जिस वजह से सोशल मीडिया में उनके खिलाफ जमकर बयानबाजी हो रही है। इतना ही नहीं इस मामले ने अब राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है।
'मेरे वीडियो की वजह से लोग उत्तराखंड,हल्द्वानी को जानते हैं।
23 साल के सौरभ जोशी व्लॉग के लिए मशहूर हैं। जो कि युवाओं के बीच अपनी एक पहचान रखते हैं। सौरभ जोशी एक यूट्यूबर और कॉन्टेंट क्रिएटर हैं। वह हर दिए एक व्लॉग अपलोड करते है और उस पर मिलियन से अधिक व्यूज आते हैं। आए दिन सौरभ का कोई ना कोई वीडियो यूट्यूब का टॉप ट्रेंड होता है, लेकिन हाल ही में सौरभ ने एक कार्यक्रम में कुछ ऐसा कह दिया कि बवाल मच गया। वीडियो में सौरभ ने एक बात कहते हुए कहा कि 'मेरे वीडियो की वजह से लोग उत्तराखंड को जानते हैं। मेरी वजह से लोग हल्द्वानी को जानते हैं। पहले कोई हल्द्वानी को नहीं जानता था लेकिन अब हल्द्वानी को हर कोई जान रहा है। आज ट्रेंड में हल्द्वानी रह रहा है, उत्तराखंड रह रहा है तो ये काफी प्राउड की बात है।'
शिव सेना ने सौरभ जोशी का पुतला फूंका
सौरभ के इस वीडियो पर उत्तराखंड के लोग आपत्ति जता रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि सौरभ के अंदर घमंड आ गया है। लोगों ने कहा कि उत्तराखंड और हल्द्वानी सौरव जोशी के जन्म से पहले का है। वहीं शिव सेना ने सौरभ जोशी का पुतला फूंका। शिव सेना ने तो सरकार से इस मामले का संज्ञान लेते हुए, यूट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications