आजादी के जश्न के बीच आई दुखद खबर,देहरादून का लाल कैप्टन दीपक शहीद,सीएम धामी और डीजीपी ने शहादत को किया नमन

Captain Deepak Singh of Dehradun attained martyrdom: आजादी के जश्न के बीच उत्तराखंड के लिए जम्मू कश्मीर से एक दुखद खबर सामने आई। जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान देहरादून के कैप्टन दीपक सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए।

सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत पूरे उत्तराखंड ने वीर शहीद की शहादत को नमन किया है। शहीद की याद में देहरादून के पुलिस मुख्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी।

Sad news celebration independence martyr Captain Deepak Shaheed Dehradun CM pushkar Dhami tribute

सीएम धामी ने कहा कि डोडा, जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य भूमि उत्तराखण्ड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह को कोटिशः नमन। माँ भारती की सेवा में आपका ये बलिदान सदैव युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

शहीद की याद में देहरादून के पुलिस मुख्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस दौरान डीजीपी अभिनव कुमार, पुसहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा शहीद कैप्टन दीपक सिंह के फोटो पर पुष्प अर्पित किये और दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गयी।

शहीद कैप्टन डीजीपी के पूर्व गोपनीय सहायक सेवानिवृत्त महेश सिंह के सुपुत्र थे। डीजीपी ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए शहीद दीपक सिंह का यह सर्वोच्च बलिदान देश ही नहीं उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के लिए भी अपूरणीय क्षति है। इस दुःखद क्षण में समस्त उत्तराखण्ड पुलिस शहीद परिवार के साथ खड़ा है। हम इस शोक में भागीदार हैं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

देहरादून निवासी 25 वर्षीय शहीद कैप्टन दीपक सिंह भारतीय सेना के 48 राष्ट्रीय राइफल्स में सिग्नल अधिकारी के पद पर थे। वे वर्ष 2020 को सेना में कमीशन हुए थे। इनके पिता महेश सिंह पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड में डीजीपी अभिनव कुमार के गोपनीय सहायक के रूप में नियुक्त रहे। जो कि 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्ति हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+