पीएम मोदी ने कहा- जो लोग भारत को एक राष्ट्र नहीं मानते हैं, वे उत्तराखंड को बर्बाद करने आए हैं
रुद्रपुर। उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक रखी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में धुआंधार रैली कर रहे हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर शनिवार को कहा कि जो लोग भारत को एक राष्ट्र नहीं मानते हैं, वे राज्य को नष्ट करने के लिए उत्तराखंड आए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक है, यह देश एक है। यही कारण है कि उत्तराखंड की पहाड़ियों का एक युवा केरल में भी राष्ट्र की सेवा करता है। लेकिन कांग्रेस के लोग कहते हैं कि भारत एक राष्ट्र नहीं है। जो लोग राष्ट्रवाद का अपमान करते हैं, जो लोग हमारे शहीदों का अपमान करते हैं, वे यहां राज्य को नष्ट करने आए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के विपरीत, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उत्तराखंड में विश्वास है। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे ऋषियों की भूमि है, और हमने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि हम इस पवित्र भूमि को सुरक्षित रखने के लिए सब कुछ करेंगे।
Recommended Video
भाषण शुरू करने से पहले पीएम मोदी ने जय मां नैना देवी, मानस खंड पवित्र भूमि से यहां के देवताओं को नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। मेरी भी यहां आज आखिरी प्रचार सभा है। यहां की भीड़ देखकर लग रहा है कि आप यहां मुझे धामी सरकार के शपथ ग्रहण का निमंत्रण देने आए हैं। 14 फरवरी को आपको कमल के निशान पर बटन दबाना है।
पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने देश की संस्कृति को कबी नहीं पहचाना आज उन्हें विरासत याद आ रही है। उन्हें अचानक उत्तराखंड की संस्कृति की याद आ रही है। इस बार आपको अपने वोट से तुष्टिकरण के मंसूबे को चूर कर देना है। आपको कांग्रेस के हर झूठ, षडयंत्र का जवाब देना है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत की कोरोना वैक्सीन को बदनाम किया। इन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकी अगर वैक्सीन लगने से सबकुछ पटरी पर आ जाएगा तो मोदी को बुरा-भला कैसे कहेंगे। प्रधानमंत्री की टिप्पणी राज्य के विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन आई, जो एक ही चरण में 14 फरवरी को होने वाला है। सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications