Rudraprayag Accident: खुशनुमा माहौल में बदरीनाथ के लिए हुए थे रवाना, चालक ने बताया रास्ते में कैसे हुआ हादसा
Rudraprayag Accident: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप आज सुबह एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 20 लोग सवार थे। अब तक तीन लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
चालक समेत 9 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जो कि घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। चालक से मीडियाकर्मियों और कुछ लोगों ने बात की तो घटना होने की जानकारी सामने आई है। चालक ने बताया कि हरिद्वार की बस है। सवारियों को बदरीनाथ दर्शन के लिए ले जा रहे थे।

चालक के अनुसार बस में 19 अन्य लोग और एक वह चालक कुल 20 लोग सवार थे। बस की रफ्तार सामान्य थी। लेकिन घोलतीर हादसे वाली जगह पर अचानक से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान कुछ लोग वाहन से बाहर छिटक गए।
राजस्थान के उदयपुर से यात्रा पर आए थे
चालक के अलावा कई अन्य लोग भी अस्पताल में भर्ती हैं। जिन्होंने हादसे की यही वजह बताई है। रात को रुद्रप्रयाग में रुकने के बाद आज सुबह लगभग साढ़े सात बजे बदरीनाथ के लिए रवाना हुए थे। बस में सुबह खुशनुमा माहौल था, सभी यात्री भजन सुन रहे थे। यात्री राजस्थान के उदयपुर से यात्रा पर आए थे।
31 सीटर अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि (UK 08 PA 7444, 31 सीटर) अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जा समाई। यह बस प्रातःकाल रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी। दुर्घटनाग्रस्त बस में कुल 20 यात्री सवार थे, जिनमें 8 लोग घायल अवस्था में रेस्क्यू किए गए हैं। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर होने के कारण AIIMS ऋषिकेश को एयरलिफ्ट किया गया है।
बस का पता नहीं लग पाया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के वक्त तीन लोग वाहन से बाहर छिटककर गिर गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं वाहन के अन्य यात्री नदी की तेज धार में बह गए। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, लेकिन तेज बहाव और दुर्गम स्थल के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। अब तक बस का पता नहीं लग पाया है। साथ ही जल पुलिस को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया जा रहा है।
घायलों का विवरण -
- दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान - उम्र 42 वर्ष
- हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान - उम्र 45 वर्ष
- ईश्वर सोनी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात - उम्र 46 वर्ष
- अमिता सोनी, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र - उम्र 49 वर्ष
- भावना सोनी, निवासी सूरत, गुजरात - उम्र 43 वर्ष
- भव्य सोनी, निवासी सूरत, गुजरात - उम्र 7 वर्ष
- पार्थ सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश - उम्र 10 वर्ष
- सुमित कुमार (बस चालक), निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार - उम्र 23 वर्ष
मृतकों का विवरण
- विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश - उम्र 42 वर्ष
- ड्रिमी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात - उम्र 17
लापता व्यक्तियों का विवरण
- रवि भवसार, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान - उम्र 28 वर्ष
- मौली सोनी, निवासी पूना कुंभरिया रोड, सूरत, गुजरात - उम्र 19 वर्ष
- ललित कुमार सोनी, निवासी गोगुंडा, राजस्थान - उम्र 48 वर्ष
- गौरी सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश - उम्र 41 वर्ष
- संजय सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान - उम्र 55 वर्ष
- मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात - उम्र 24 वर्ष
- चेतना सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान - उम्र 52 वर्ष
- चेष्ठा, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात - उम्र 12 वर्ष
- कट्टा रंजना अशोक, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र - उम्र 54 वर्ष
- सुशीला सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान - उम्र 77 वर्ष












Click it and Unblock the Notifications