Rudraprayag Bus Accident: 24 घंटे पूरे, रेस्क्यू जारी, 4 की मौत, 8 घायल, 8 लापता, हादसे से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Rudraprayag Bus Accident: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के पास गुरुवार को 31 सीटर बस खाई में गिर गई। हादसे को 24 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हैं।
आठ लोगों तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, डीडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया हुआ है। वाहन हादसे में लापता एक और व्यक्ति का शव आज शुक्रवार सुबह बरामद किया गया है।

रेस्क्यू दल अलकनंदा नदी के दोनों छोर से खोजबीन कर रहा है। हादसे में मरने वाले की संख्या चार हो गई है। आज मिले शव की पहचान संजय सोनी, राजस्थान के रूप में हुई है। अब भी आठ लोग घायल हैं और आठ यात्री लापता हैं।
हादसे से जुड़ी 10 बड़ी बातें-
- बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7 बजे राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के 18 यात्री, एक गाइड और चालक 31 सीटर बस से जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे।
- सुबह करीब 7:30 बजे, जिला मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर घोलतीर के समीप बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई।
- हादसा होते ही चालक सुमित सहित 10 लोग खिड़कियों से छिटककर नदी के पास खाई में गिर गए, जबकि अन्य लोग बस सहित उफनती नदी में जा गिरे।
- रेस्क्यू दल को खाई में एक किशोरी सहित दो लोग मृत मिले, जिनके शव सड़क तक पहुंचाए गए। वहीं दो बच्चों सहित आठ घायलों को रेलवे, आईटीबीपी व स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वाहन चालक सहित चार गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
- शुरुआती जांच में चालक सुमित की लापरवाही और बस में तकनीकी कमी, दोनों बातें सामने आ रही हैं।
- चालक के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- चालक सुमित का कहना है कि विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की टक्कर से उसके बस का स्टीयरिंग नीचे की तरफ हो गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
हादसे में मौत
- विशाल सोनी (42), निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश।
- गौरी सोनी (41), निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश।
- ड्रिमी (17), निवासी सूरत, गुजरात।
- संजय सोनी (55), निवासी उदयपुर, राजस्थान।
घायल--
जिला चिकित्सालय में भर्ती:
- अमिता सोनी (49), निवासी मीरा रोड महाराष्ट्र।
- भावना सोनी ईश्वर (43), निवासी सूरत, गुजरात।
- भव्य सोनी (7), निवासी सूरत, गुजरात।
- पार्थ सोनी (10), निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश।
एम्स ऋषिकेश में भर्ती:
- दीपिका सोनी (42), निवासी सिरोही, मीनावास, राजस्थान।
- हेमलता सोनी (45), निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान।
- ईश्वर सोनी (46), निवासी सूरत, गुजरात।
- वाहन चालक सुमित कुमार (23), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार।
लापता
- रवि भवसार (28), निवासी उदयपुर, राजस्थान।
- मौली सोनी (19), निवासी सूरत, गुजरात।
- ललित कुमार सोनी (48), निवासी गोगुंडा, राजस्थान।
- मयूरी (24), निवासी सूरत, गुजरात।
- चेतना सोनी (52), निवासी उदयपुर, राजस्थान।
- चेष्ठा (12), निवासी सूरत, गुजरात।
- कट्टा रंजना अशोक (54), निवासी ठाणे, महाराष्ट्र।
- सुशीला सोनी (77), उदयपुर, राजस्थान।












Click it and Unblock the Notifications