'जो अधिकारी मेरी नहीं सुनेगा, वह मेरे जूते की...' BJP MLA का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, हो गया बवाल
Rudraprayag BJP MLA Bharat Singh Chaudhary उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक अधिकारियों के लिए आपत्तिजनक बात करते हुए नजर आए। जिसको लेकर जमकर बवाल हो रहा है।
वीडियो में भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी कह रहे हैं 'जो अधिकारी मेरी नहीं सुनेगा, वह मेरे जूते की सुनेगा। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है, जो रुद्रप्रयाग जिले की बड़मा पट्टी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान का है।

कार्यक्रम में संबोधन के दौरान विधायक भरत सिंह चौधरी ने कांग्रेस नेता हरक सिंह पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बड़मा क्षेत्र में सैनिक स्कूल बनाए जाने की घोषणा करने वाले नेता अब गायब हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल भले ही न बन पाए, लेकिन बड़मा में वेटनरी मेडिकल कॉलेज अवश्य बनाया जाएगा।
विधायक ने कांग्रेस नेता पूर्व विधायक रुद्रप्रयाग डॉ. हरक सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने कहा था 'आ गया हरक, पड़ गया फरक' वे अब नजर नहीं आते। भरत सिंह चौधरी ने विधायक ने दावा किया कि पिछली बार जनता ने उन्हें 30 हजार से अधिक वोटों से जिताया था, आगामी चुनाव में वे 40 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज करेंगे।
रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी पहली बार किसी विवाद में नहीं फंसे हैं। इससे पहले भी विधायक कई विवाद को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। पिछले वर्ष तिलनी क्षेत्र में दुर्घटना के बाद महिलाओं के साथ उनकी नोकझोंक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसके अलावा अगस्त्यमुनि में स्टेडियम निर्माण को लेकर दिए गए उनके बयान पर भी वे पहले ट्रोल हो चुके हैं।
लेकिन इस बार अधिकारियों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से विधायक सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। बता दें कि भाजपा में विधायक अनुशासन और विवादित बयान से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे में पार्टी के विधायक की विवादित टिप्पणी आने वाले समय में भारी पड़ सकती है।
रुद्रप्रयाग के भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी का ये वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ आपत्तिजनक बात भी करते हुए नजर आ रहे हैं आप ही सुनिए... pic.twitter.com/SYNXKG18G2
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) January 21, 2026












Click it and Unblock the Notifications