Uttarakhand: दिहाड़ी मजूदर को 70 लाख रुपये का नोटिस, वजह जानकर उड़े होश

रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी सुनील कुमार को इनकम टैक्स ने 70 लाख रुपये का नोटिस जारी किया है। सुनील को उत्तर प्रदेश के शामली स्थित आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है।

ROORKEE UP SHAMLI INCOME TAX 70 lakh notice to daily wage earner, shocked to know the reason

उत्तराखंड के रुड़की में एक दिहाड़ी मजूदरी करने वाले व्यक्ति को इनकम टैक्स ने 70 लाख रुपये का नोटिस भेजा है। सुनकर भले ही हैरानी हो रही हो, लेकिन ये सच है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। ​पुलिस अब इस प्रकरण की जांच में जुटी है।

शामली स्थित आयकर विभाग ने नोटिस भेजा

रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी सुनील कुमार दिहाड़ी मजदूरी कर अपनी जिदंगी का गुजर बसर कर रहा है। लेकिन सुनील को इनकम टैक्स ने 70 लाख रुपये का एक नोटिस जारी किया है। जिसके बाद सुनील के होश उड़ गए। सुनील को उत्तर प्रदेश के शामली स्थित आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। जिसको लेकर सुनील ने थाने में तहरीर दी है। सुनील ने जब आयकर विभाग शामली के इनकम टैक्स ऑफिसर से संपर्क किया तो पता चला कि उसके नाम पर दिल्ली में एक फर्म रजिस्टर्ड है। जिसमें सुनील का पैन कार्ड लगा है। उसी के नाम पर जीएसटी नंबर लिया गया है। उसकी फर्म का अन्य फर्म के साथ लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है। जिस वजह से इनकम टैक्स ने नोटिस जारी किया है। जिससे पेन कार्ड के दुरुपयोग का मामला माना जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Recommended Video

    State Capitals of India: भारत के किन States की है एक ज्यादा राजधानियां | Knowledge | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+