Roorkee Stone Pelting: उत्तराखंड में स्थानीय की मौत पर बवाल, रुड़की में पथराव, 24 से ज्यादा गिरफ्तार

Roorkee Stone Pelting: उत्तराखंड के रुड़की में पथराव की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, बेलरा गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प के बाद धारा 144 लागू की गई है। 24 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बवाल के बाद एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीणों का आरोप है कि उस व्यक्ति की हत्या की गई। पुलिस को जांच में कुछ नहीं मिला। कुछ बदमाशों ने पुलिस पर पथराव किया। लगता है (पुलिस पर हमला) एक साजिश के तहत किया गया।

roorkee stone pelting

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, रुड़की के बेलरा गांव में सोमवार शाम एक व्यक्ति की कथित हत्या को लेकर हुई झड़प में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया, तनाव बढ़ने के कारण जिला प्रशासन को धारा 144 लगानी पड़ी है।

दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने पर चार या इससे अधिक लोगों के एक जगह जमा होने या सभा करने पर रोक लग जाती है। रुड़की में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पूरे गांव में धारा 144 लगानी पड़ी।

क्षेत्र में सुरक्षा बलों को भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया। कुछ उपद्रवियों ने कथित तौर पर पुलिस टीमों पर पथराव किया, जिसमें लगभग आधा दर्जन कर्मी घायल हो गए। कथित तौर पर कुछ वाहनों में आग भी लगा दी गई।

हालात बेकाबू होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस ने कहा, "अब तक 24 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"

roorkee stone pelting

अधिकारियों के मुताबिक मामला बेलरा गांव में एक व्यक्ति की मौत से जुड़ा है। ग्रामीण मामले की जांच से संतुष्ट नहीं थे और आरोप लगाया कि व्यक्ति की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस को जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला है।

पुलिस और नागरिकों के टकराव के बाद घटना के पीछे "साजिश" का संदेह है। पुलिस साजिश के पहलू से जांच कर रही है। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया, "स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+