Roorkee news: गली से गुजर रही बुजुर्ग महिला को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने नौंच डाला, एम्स ऋषिकेश में चल रहा इलाज

Roorkee Pitbull dog breed उत्तराखंड के रुड़की में पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने एक बुजुर्ग महिला को बुरी तरह नौंच डाला। बताया जा रहा है कि महिला घर के बाहर से गुजर रही थी, कि तभी पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला बोल दिया।

Roorkee Pitbull dog breed elderly woman passing through street bitten treatment in AIIMS Rishikesh.

कुत्ते ने महिला के मुंह समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला है। महिला का गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। महिला के बेटे ने कुत्ते के स्वामी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा निवासी संजय सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी मां केला देवी दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से पोस्ट ऑफिस वाली गली में जा रही थी। अचानक एक घर के सामने से गुजरते समय कुत्ता घर के अंदर से बाहर निकला और महिला पर झपटा।

शोर मचते ही आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया। लेकिन तब तक कुत्ते ने महिला को काफी नौंच दिया। इस बीच महिला को स्थानीय लोग रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां एंटी रैबीज और सिरम इंजेक्शन दिया गया।

बुजुर्ग महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला को एम्स ​ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने कुत्ता मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने कुत्तों के काटने की लगातार होने वाली घटनाओं के बीच खतरनाक कुत्तों को रखने के मुद्दे पर अहम आदेश दिया है। पिटबुल, टेरियर्स, अमेरिकन बुलडॉग और रॉटवीलर जैसे खतरनाक कुत्तों की नस्लों को रखने के लाइसेंस पर प्रतिबंध लगाने और रद्द करने के मुद्दे पर अदालत ने केंद्र सरकार को तीन माह के अंदर निर्णय लेने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+