Roorkee news: अंडे को लेकर विवाद, युवक को आरोपी ने बाल्टी से पीट पीटकर मार डाला, वीडियो आया सामने
Roorkee news video: हरिद्वार में अंडे के विवाद के बाद एक युवक को आरोपी ने बाल्टी से तब तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं चली गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने बाल्टी से वार कर हत्या करने वाले आरोपी को 12 घंटे के भीतर पकड़कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंडे की ठेली लगाने व पैसों के लेनदेन को लेकर हुए ये पूरा विवाद हुआ था।

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंबर तालाब निवासी युवक आकाश उर्फ शालू सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शताब्दी द्वार के समीप अंडे की रेहड़ी लगाता था। बताया गया है कि मंगलवार देर रात उसका एक युवक से विवाद हो गया। मामला गाली-गलौज से शुरू हो कर मारपीट तक जा पहुंचा।
विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाल्टी से प्रकाश की हत्या कर दी। हत्यारोपी युवक ने बाल्टी से तब तक प्रहार किए, जब तक आकाश की मौत नहीं हो गई। हत्या के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। मामले की जानकारी पाकर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जब आकाश पर बाल्टी से प्रहार किए जा रहे थे, तब किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस ने बताया कि कल देर शाम कोतवाली रुड़की क्षेत्रांतर्गत अंडे की ठेली लगाने/बेचने वाले युवक हर्ष व आकाश की विपक्षियों से पैसे के लेनदेन संबंधी मामूली से बात पर कहा-सुनी हुई।
जिसमें मृतक आकाश ने अपने दोस्त हर्ष का पक्ष लिया इससे नाराज विपक्षी अभिषेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाल्टी से लगातार वार करते हुए आकाश की हत्या कर दी और भाग गए। हत्या के मामले में रुड़की पुलिस ने 12 घंटे के भीतर हत्या में शामिल मुख्य आरोपी बाल्टी से लगातार वार करने वाले अभिषेक को पकड़कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी की पहचान अभिषेक निवासी बिंदु खड़क, भगवानपुर हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस अब दूसरे आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
#roorkee युवक को बाल्टी से पीटकर उसकी जान लेने वाला दबंग गिरफ्तार,
— Neeraj Raathi (@neeraj_raathi) January 10, 2024
(वीडियो Viral) pic.twitter.com/I7QM8obsOe












Click it and Unblock the Notifications