Roorkee सुबह-सुबह ईंट भट्टे की दीवार के मलबे में दफन हुई 6 जिदंगियां, ऐसे हुआ हादसा, हर तरफ मची चीख पुकार
Roorkee news उत्तराखंड के रुड़की में जिस जगह पर रोज की तरह कई मजदूर ईंट भट्टे का काम करते थे, उनमें से 6 मजदूरों को क्या पता था कि ये सुबह उनकी आखिरी सुबह होगी। बताया जा रहा है कि सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हादसा हुआ। मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिसमें पांच जिंदगियां जिंदा दफन हो गई, जबकि एक मजदूर ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में मंगलवार सुबह आज सुबह अचानक ईंट भट्टे की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से छह मजदूर मलबे में जिंदा दफन हो गए। जैसे ही हादसा हुआ चीख पुकार मच गई, हर तरफ अफरा -तफरी का माहौल था। आनन फानन में आस पास काम कर रहे मजदूरों ने हाथ से ही दीवार को हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
Recommended Video
इसके बाद मौके पर जेसीबी को बुलाया गया, जिसने मलबे को हटाया। इस बीच लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद भी मौके पर पहुंचे। ये क्षेत्र विधायक के गांव का है। ऐसे में तमाम प्रशासन और पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान को तेज किया गया। इस बीच जेसीबी चलाकर मौके से पूरे मलबे को हटाया गया।
जहां से पहले ही शव बरामद कर लिए गए थे। मौके पर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। जो कि शवों को मौके पर रखकर हंगामा करने लगे। इस मलबे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक ने रास्ते में दम तोड़ा।
घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग की और कई देर तक पुलिस और ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने प्रत्येक परिवार को 10 से 15 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। इसके बाद प्रशासन की टीम ने आकर मामले को शांत कराया। मृतक के परिजनों को ईंट भट्ठा मालिक की ओर से साढ़े तीन-तीन लाख और मुख्यमंत्री की ओर से ढाई-ढाई लाख की धनराशि मुआवजे के रूप में देने की घोषणा की गई है।












Click it and Unblock the Notifications