देवप्रयाग में सड़क हादसा, अलकनंदा में समाई कार, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार, 6 लोग थे सवार
uttarakhand accident: उत्तराखंड के देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से गोचर की ओर जा रही गाड़ी बागवान के नजदीक अलकनंदा में समा गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 6 लोग सवार थे। जिसमें से 5 की मौत हो गई और एक महिला को बचाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया। बाकि बचे लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसा देवप्रयाग श्रीनगर मार्ग पर मूल्य गांव के पास हुआ। वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि वाहन में पांच लोग सवार थे, जिसमें से एक महिला का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेज दिया गया गया।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ऋषिकेश से भी एसडीआरएफ की एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंच गई है। जिसके बाद रेस्क्यू में तेजी आने की बात की जा रही है। घटना देर सुबह की बताई जा रही है।
उधर पिथौरागढ़ के घाट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस को देर रात हादसे की सूचना मिली, पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची। वाहन पिथौरागढ़ क्षेत्रांतर्गत घाट के पास अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।
एक व्यक्ति को जिला पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में खाई से निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। मृतक की पहचान रवि कुमार उम्र 28 वर्ष, निवासी-धमोड ऐचोली पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।
एसडीआरएफ टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि देवप्रयाग क्षेत्र मूल्या गांव के पास एक थार वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरी। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरकर नदी में जा गिरी जिसमें पांच लोग सवार थे व क्रेन द्वारा उक्त वाहन को नदी किनारे बाहर निकाला व रेस्क्यू उपकरण की मदद से वाहन को काटकर उक्त 05 शवों को बाहर निकाला व स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। वाहन फरीदाबाद से गोचर मार्ग पर जा रहा था व अचानक उक्त वाहन रास्ते में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
मृतकों के नाम:-
1 सुनील गुसाईं निवासी फरीदाबाद
2 मीनू पत्नी सुनील निवासी फरीदाबाद
3 सुजल पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद
4 नुक्कू पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद
5 आदित्य पुत्र मदन निवासी फरीदाबाद












Click it and Unblock the Notifications