Rishikesh News: पिता की मौत के सदमे में बेटे ने भी तोड़ा दम, दोनों की उठी एक साथ अर्थी, मचा कोहराम
Rishikesh News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक ऐसी घटना हुई जिसने सबकी आंखे नम कर दी। पिता और पुत्र की एक साथ अर्थी उठी तो हर कोई भावुक हो गया। 84 साल के पिता ने दम तोड़ा तो 45 वर्षीय बेटा ये गम बर्दाश्त नहीं कर पाया। जैसे ही पिता की अर्थी उठने लगी तो बेटे ने भी दम तोड़ दिया।
जिसके बाद घर में मातम पसर गया और इसके बाद पिता और पुत्र की अर्थी एक साथ उठी। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों ने बताया कि पिछले 1 महीने से वह एम्स ऋषिकेश में अपने पिता का इलाज करवाते हुए सेवा कर रहा था।

ऋषिकेश के हनुमंत पुरम की घटना है, जहां 84 साल के एक शख्स कई दिन से बीमार थे। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। हनुमंत पुरम गंगानगर ऋषिकेश में लेन नंबर 4 निवासी वेद प्रकाश कपूर (84) का स्वास्थ्य पिछले एक माह से खराब चल रहा था। वो एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे। उनका काफी इलाज चला, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बुधवार को उनकी इलाज के दौरान ही मृत्यु हो गई। परिजन उनके शव को घर ले आए।
पिता वेद प्रकाश कपूर की मौत पर दुखी पुत्र सचिन कपूर (45) बर्दाश्त न कर सका। पिता का शव जैसे ही घर लाया गया, सचिन अचानक नीचे गिर पड़ा। देखते ही देखते उसने भी प्राण त्याग दिए।
अपने पिता की मृत्यु उसे बर्दाश्त नहीं हो सकी और वह घर पर पिता के शव के पास गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। जैसे ही पिता पुत्र की एक साथ अर्थियां निकलीं माहौल बहुत गमगीन हो गया। वेद प्रकाश कपूर अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। सचिन कपूर का एक पुत्र है। पत्नी और पुत्र को छोड़कर सचिन इस दुनिया से चला गया। ये घटना अब पत्नी और पुत्र के लिए भी जिदंगी भर का गम दे गई।












Click it and Unblock the Notifications