सिर्फ 50 रुपये में शुद्ध देसी घी से बना खाना और रहना एकदम फ्री, जानिये ऋषिकेश के गीता भवन की खासियत

Rishikesh Geeta Bhawan: देश विदेश से हर साल और हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग ऋषिकेश घूमने आते हैं। उत्तराखंड के इस क्षेत्र को योग राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां काफी सारे स्थल हैं, जो देश विदेशों में खूब मशहूर हैं।

लेकिन अकसर घूमने वाली जगहों पर ऐसी जगहें भी होती हैं, जिनके बारे में लोगों को नहीं पता होता। ऐसी ही एक जगह है, गीता भवन। साल 1944 में बने इस भवन के बारे में काफी लोगों को नहीं मालूम। लेकिन आज हम आपको इस भवन की ऐसी खासियत के बारे में बताएंगे, जिसे जानने के बाद आप ऋषिकेश भ्रमण के दौरान यहां आने का प्लान जरूर बनाएंगे।

Rishikesh

भवन में उपलब्ध हैं 1000 कमरे
गीता भवन के सदस्य हैं, गौरी शंकर मोहता। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, वे बताते हैं कि पर्यटक दूर दूर से प्रवचन सुनने यहां आते हैं। यहां रामायण पाठ से लेकर प्रवचन तक सुनाए जाते हैं। इस आश्रम में 1000 कमरे उपलब्ध हैं।

सिर्फ 50 रुपये में भरपेट खाना
सबसे खास बात ये है कि इस आश्रम में उपलब्ध 1000 कमरे एकदम निशुल्क हैं। यहां रहने की सुविधाएं दी जाती हैं। इसके साथ ही पर्यटकों के खान-पान के लिए इस भवन में पूरी मिठाई दुकान के नाम से भोजनालय भी बने हैं। इस भोजनालय में मात्र 50 रुपये में आपको भरपेट भोजन परोसा जाता है वो भी शुद्ध देसी घी से बना।

दिनभर होता है पूजा-पाठ
इस आश्रम में सुबह सुबह से ही सारे पूजा पाठ शुरू हो जाते हैं। दोपहर की बात करें तो यहां 2 से 3 बजे तक रामायण पाठ होता है। इसके बाद प्रवचन सुनाए जाते हैं। सभी लोग प्रवचन सुनने के लिए आते हैं। कभी-कभार तो बहुत ज्यादा भीड़ भी हो जाती है।

क्या है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस?
कमरों की बात करें तो इस भवन में 1000 कमरे बने हुए हैं, जो 6 भागों में बंटे हैं। यहां रहना एकदम फ्री है। इसके लिए आपको गीता भवन के कार्यालय में फ्री रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस काम के लिए आईडी प्रूफ की जरूरत होती है। इसके बाद आपको आसानी से यहां फ्री में कमरा मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+