Exclusive: हादसे के बाद ऋषभ पंत को सबसे पहले देखने वाले मेडिकल कर्मी ने बताया- कितने भयानक थे हालात
ऋषभ को सबसे पहले अस्पताल पहुंचाने और उस समय क्या स्थिति मौके पर थी। इस बारे में 108 इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी ईएमटी मोनू कुमार जो सीएचसी नारसन में तैनात हैं, ने बताया हादसे के बाद ऋषभ के क्या थे हालात

भारतीय टीम के क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को सुबह एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस सड़क हादसे में पंत को काफी चौटें आई है। जिसके बाद ऋषभ का देहरादून स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंत के हादसे को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह की बातें और खबरें चल रही है। अब तक कई प्रत्यक्षदर्शी सामने आ चुके हैंं। जिनका अपना-अपना दावा है।
Recommended Video

कार में आग लगी तो ऋषभ बाहर कैसे निकले
पुलिस, 108 इमरजेंसी सर्विस, हरियाणा रोडवेज के बस और कंडक्टर के अलावा वहां पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने जो देखा वो अपने-अपने तरीके से घटना को सामने रख रहे हैं। इस हादसे में अब तक सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब कार में आग लगी तो ऋषभ बाहर कैसे निकले।

सोशल मीडिया में कई बात भी
इसके साथ ही सोशल मीडिया में इस तरह की बात भी सामने आई थी कि मौके से कई पैसे बिखरे हुए थे। हालांकि इस खबर का पुलिस की और से खंडन किया जा रहा है कि गाड़ी में जो कैश था, वो चोरी हो गया।

ऋषभ का ब्रेसलेट, ज्वैलरी 108 कर्मी ने पुलिस को हैंडओवर की
हालांकि इस खबर का पुलिस की और से खंडन किया जा रहा है कि गाड़ी में जो कैश था, वो चोरी हो गया। ऋषभ के पास कार में जो बैग था, वो बरामद हो चुका है। इसके साथ ही ऋषभ का ब्रेसलेट और ज्वैलरी 108 कर्मी ने मौके से लेकर पुलिस को हैंडओवर की। जिसका वीडियो भी 108 सेवा के पास उपलब्ध है।

108 इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी ईएमटी मोनू कुमार ने बताया
इस बीच हादसे के बाद ऋषभ को सबसे पहले अस्पताल पहुंचाने और उस समय क्या स्थिति मौके पर थी। इस बारे में 108 इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी ईएमटी मोनू कुमार जो सीएचसी नारसन में तैनात हैं, ने बताया कि सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर हादसे की सूचना मिली। 5 से 10 मिनट में हम वहां पहुंच गए।

प्रोटोकॉल के तहत पेनकिलर दिया गया
उन्होंने बताया कि पहुंचने के बाद सबसे पहले मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट किया जाता है। इस दौरान जानकारी मिली कि घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत हैं। प्रोटोकॉल के तहत पेनकिलर दिया गया। इसके बाद नजदीकी सक्षम अस्पताल ले जाया गया। तब तक एसपी देहात वहां पहुंच गए थे।

ज्वैलरी, हाथ का ब्रेसलेट और अटैची हैंडओवर
बताया कि हमनें वीडियो रिकॉर्डिंग कर गले की ज्वैलरी, हाथ का ब्रेसलेट और अटैची हैंडओवर कर दी थी। इसके बाद जो नंबर हमें घर का दिया गया था वो स्विच आफ आ रहा था। इसके बाद हम ड्यूटी पर लौट आए।
बता दें कि 108 कर्मी ने जो ब्रेसलेट हादसे के बाद बरामद किया और पुलिस को हैंडओवर किया वो ऋषभ का लकी माना जाता है। जिसे पंत हर समय क्रिकेट खेलते हुए जरूर पहनते हुए दिखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications